- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- मुंबई
- /
- मुंबई एयरपोर्ट पर लैंडिंग के समय...
Mumbai News: मुंबई एयरपोर्ट पर लैंडिंग के समय फिसला एयर इंडिया का विमान

- एयरपोर्ट पर लैंडिंग के समय फिसला एयर इंडिया का विमान
- मुंबई एयरपोर्ट पर फिसला विमान
Mumbai News. मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर एअर इंडिया का विमान सोमवार सुबह 9.27 बजे के करीब उतरते समय फिसल कर रनवे के बाहर निकल गया। यह विमान कोच्चि से मुंबई आ रहा था। जब विमान लैंड कर रहा था उस समय बारिश हो रही थी। इस घटना के बाद एक रनवे पर परिचालन अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया। सभी यात्री और चालक दल के सदस्य सुरक्षित हैं।
मुंबई हवाई अड्डे की ओर से जारी बयान में कहा कि हवाई अड्डे के प्राथमिक रनवे 09/27 को मामूली क्षति की सूचना मिली है। हवाई अड्डे पर विमान परिचालन सुनिश्चित करने के लिए दूसरे रनवे 14/32 को सक्रिय कर दिया गया है। सूत्रों के अनुसार इस घटना के कारण विमान के तीन टायर फट गए और इंजन को भी नुकसान पहुंचा है। एक अन्य सूत्र ने बताया की कीचड़ में धंसने के बाद इंजन में ढेर सारी मिट्टी चली गई। एअर इंडिया के एक प्रवक्ता ने एक बयान में कहा कि कोच्चि से मुंबई आई उड़ान संख्या एआई2744 के हवाई अड्डे पर उतरते समय भारी बारिश हो रही थी। जिसके कारण विमान हवाई अड्डे पर उतरने के बाद रनवे के बाहर निकल गया। उन्होंने एक बयान में कहा कि विमान सुरक्षित रूप से गेट तक पहुंच गया और सभी यात्री एवं चालक दल के सदस्य उससे उतर गए। विमान को जांच के लिए रोक लिया गया है।
Created On :   21 July 2025 9:44 PM IST