- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- मुंबई
- /
- विधानसभा में मानसून सत्र के लिए...
Mumbai News: विधानसभा में मानसून सत्र के लिए तालिका अध्यक्षों - सभापति की नियुक्ति, पहले दिन हुआ 26 मिनट कामकाज

- विधानसभा का पहले दिन हुआ सिर्फ 26 मिनट कामकाज
- विप में तालिका सभापति नियुक्त
Mumbai News. विधानसभा के मानसून सत्र के लिए सदन को चलाने के लिए विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने सोमवार को तालिका अध्यक्षों की नियुक्ति की घोषणा की। नार्वेकर ने विधानसभा सदस्य अमित साटम, किशोर अप्पा पाटील, सुलभा खोडके, चेतन तुपे, नितिन देशमुख, संजय मेश्राम, अभिजीत पाटील, समीर कुनावर और समाधान अवताडे को तालिका अध्यक्ष के पद पर नियुक्त करने की घोषणा की।
विप में तालिका सभापति नियुक्त
मानसून अधिवेशन के लिए विधान परिषद में तालिका सभापति नियुक्त किए गए हैं। विधान परिषद में भाजपा सदस्य अमित गोरखे, राकांपा (अजित) सदस्य इद्रिस नायकवडी, शिवसेना (शिंदे) सदस्य कृपाल तुमाने, शिवसेना (उद्धव) सदस्य सुनील शिंदे और कांग्रेस सदस्य प्रज्ञा सातव को तालिका सभापति बनाया गया है। सोमवार को विधान परिषद में सभापति राम शिंदे ने यह घोषणा की। सभापति की गैर मौजूदगी में सदन की कार्यवाही को तालिका सभापति संचालित करते हैं।
विधानसभा का पहले दिन हुआ सिर्फ 26 मिनट कामकाज
विधानमंडल का मानसून सत्र सोमवार से शुरू हुआ। विधानसभा में पहले दिन सिर्फ 26 मिनट कामकाज हो सका। इस दौरान कुल पांच विधेयक विधानसभा के पटल पर रखे गए। राज्य के उपमुख्यमंत्री एवं वित्त मंत्री अजित पवार ने इस दौरान पूरक मांग सदन में पेश की। इसके साथ ही विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने 9 तालिका अध्यक्षों की भी नियुक्ति करने का ऐलान किया। सदन की कार्यवाही शुरू होने के बाद मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने नए मंत्री छगन भुजबल का परिचय करते हुए उनका सदन में स्वागत किया। सदन में चार लोगों का शोक प्रस्ताव भी पेश किया गया।
Created On :   30 Jun 2025 8:27 PM IST