Mumbai News: भाजपा नेता राज पुरोहित ने पीएम मोदी को बताया भगवान विष्णु का 11वां अवतार

भाजपा नेता राज पुरोहित ने पीएम मोदी को बताया भगवान विष्णु का 11वां अवतार
  • विपक्ष ने किया पलटवार
  • राज पुरोहित ने पीएम मोदी को बताया भगवान विष्णु का 11वां अवतार
  • विपक्ष की तीखी प्रतिक्रिया

Mumbai News. मुंबई भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधायक राज पुरोहित ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तुलना भगवान विष्णु के 11वें अवतार से की है। जिस पर सोशल मीडिया पर चर्चा हो रही है। भाजपा समर्थकों ने जहां इसे पुरोहित की व्यक्तिगत श्रद्धा बताया है, वहीं विपक्ष ने इसे लोकतंत्र और संविधान के मूल्यों से भटका करार दिया है। पुरोहित ने एक कार्यक्रम में कहा कि जब मैं प्रधानमंत्री मोदी को भारत माता की सेवा करते हुए बिना थके, बिना रुके लगातार काम करते देखता हूं, तो मुझे उनमें भगवान विष्णु का 11वां अवतार नजर आता है। राज पुरोहित ने कहा कि यह लोकतंत्र है, टीका-टिप्पणी सब पर होती हैं। मुझे भी अपने विचार रखने का अधिकार है। यदि मुझे कोई व्यक्ति महात्मा गांधी जैसा लगता है, तो मैं कह सकता हूं। उन्होंने कहा कि हमारे प्रधानमंत्री भी दिन रात देश की सेवा कर रहे हैं। भारतीय संस्कृति में जो व्यक्ति जनसेवा करता है, उसे देवता के रूप में देखा जाता है। मैं जब प्रधानमंत्री मोदी के लिए उन्हें भारत माता की सेवा करते हुए बिना थके, बिना रुके, लगातार काम करते देखता हूं, तो मुझे उनमें भगवान विष्णु का 11वां अवतार नजर आता है। उन्होंने कहा कि कुछ लोग इससे सहमत नहीं हो सकते लेकिन जो सच है, वह बता रहे हैं।

विपक्ष की तीखी प्रतिक्रिया

पुरोहित के बयान पर विपक्षी दलों ने कड़ी आपत्ति जताई है। महाराष्ट्र कांग्रेस के नेता एवं राष्ट्रीय प्रवक्ता आकाश जाधव ने कहा कि भाजपा के नेताओं ने अब जनसेवकों की तुलना ईश्वर से शुरू कर दी है। यह लोकतंत्र का मजाक है। जाधव ने कहा कि भाजपा के शीर्ष नेतृत्व को इस बयान पर अपनी सफाई देनी चाहिए।

Created On :   27 July 2025 10:02 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story