- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- मुंबई
- /
- राज ठाकरे - शिवाजी महाराज के किलों...
Mumbai News: राज ठाकरे - शिवाजी महाराज के किलों पर नमो नाम से पर्यटन केंद्र बना तो तोड़ देंगे

- छत्रपति शिवाजी महाराज से जुड़े चार किले
- नमो नाम से पर्यटन सूचना केंद्र बनाने का फैसला लिया
- राज ठाकरे की चेतावनी - बना तो तोड़ देंगे
- मोर्चे की गूंज दिल्ली तक जाना चाहिए
Mumbai News. मनसे अध्यक्ष राज ठाकरे ने राज्य सरकार ने छत्रपति शिवाजी महाराज से जुड़े चार किलों रायगड, प्रतापगढ़, शिवनेरी और सोल्हेर पर नमो नाम से पर्यटन सूचना केंद्र बनाने का फैसला लिया है। लेकिन यदि सरकार ने नमो पर्यटन सूचना केंद्र बनाया तो मनसे उसको तोड़ देगी। राज ने कहा कि उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के दल शिवसेना (शिंदे) के पास पर्यटन विभाग है। राज्य के पर्यटन मंत्री शुंभराज देसाई हैं। राज ने कहा कि शिंदे फिर से मुख्यमंत्री बनने के लिए आखिर महाराष्ट्र के स्वाभिमान को कितना गिरवी रखेंगे? कितनी चाटुकारिता करेंगे? छत्रपति शिवाजी महाराज के किलो पर नमो नाम से पर्यटन सूचना केंद्र बनाने के बारे में जानकारी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी नहीं होगी।
यह भी पढ़े -प्रेम प्रसंग के चलते केईएम अस्पताल के डॉक्टर पर चाकू से जानलेवा हमला, डॉक्टर को गंभीर चोटें आई
गुरुवार को राज ने बांद्रा पश्चिम स्थित रंगशारदा सभागार में मुंबई महानगर क्षेत्र के पदाधिकारियों के सम्मेलन को आयोजित किया। इस मौके पर मनसे की ओर से प्रेजेंटेशन दिया गया। जिसमें डेमो ईवीएम मशीन और वीवीपैट मशीन पर सॉफ्टवेयर प्रोग्राम के जरिए वोट चोरी संभव होने का दावा किया गया। राज ने कहा कि विश्व में भारत और अफ्रीकी देशों में ईवीएम का इस्तेमाल होता है। बाकी सभी प्रगतिशील देशों में बैलेट पेपर पर मतदान होता है। यह बात प्रधानमंत्री मोदी भी बोल चुके हैं। उनका मेरे पास एक वीडियो भी है। राज ने कहा कि भारत में चुनाव पारदर्शी होना चाहिए। लेकिन यदि ऐसा नहीं होता है तो यह मतदाताओं का अपमान है। मतदाता सूची में कई मतदाताओं के दो, तीन और चार बार नाम है। इसलिए चुनाव से पहले मनसे के कार्यकर्ता घर-घर जाकर मतदाता सूची के नामों की जांच करें। राज ने कहा कि नवी मुंबई आयुक्त मनपा के बंगले के पते पर 550 मतदाताओं का नाम दर्ज है।
यह भी पढ़े -मुंबई स्कूल कॉन्ट्रैक्ट का 2 करोड़ बकाया, रोहित आर्या को जानलेवा कदम उठाने को किया 'मजबूर'
मोर्चे की गूंज दिल्ली तक जाना चाहिए
राज ने कहा कि मतदाता सूची में गड़बड़ी के खिलाफ 1 नवंबर को मोर्चा निकाला जा रहा है। यह मोर्च दमदार होना चाहिए। मोर्चे में इतनी भीड़ होनी चाहिए कि उसकी गूंज दिल्ली तक सुनाई दे। राज ने कहा कि मैं खुद मोर्चे में शामिल होने के लिए लोकल ट्रेन से आऊंगा। राज ने मोर्चे में राज्य के लोगों से शामिल होने का आह्वान किया।
उद्धव से मिलना जुलना लगा रहेगा
राज ने कहा कि मेरी और शिवसेना (उद्धव) के पक्ष प्रमुख तथा पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की अब मुलाकात होती रहेगी। दोनों के बीच अब उठना-बैठना लगा रहेगा। इसलिए मीडिया को अब दोनों के बीच होने वाली बैठक की गिनती करना छोड़ देना चाहिए।
Created On :   30 Oct 2025 10:47 PM IST













