- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- मुंबई
- /
- प्रेम प्रसंग के चलते केईएम अस्पताल...
Mumbai News: प्रेम प्रसंग के चलते केईएम अस्पताल के डॉक्टर पर चाकू से जानलेवा हमला, डॉक्टर को गंभीर चोटें आई

- डॉक्टर का अस्पताल में चल रहा इलाज
- प्रेम प्रसंग के चलते हमला हुआ
- मामला सुलझाने के लिए बुलाया और कर दिया हमला
Mumbai News. परेल इलाके में स्थित केईएम अस्पताल में एक 26 वर्षीय डॉक्टर पर प्रेम प्रसंग के चलते चाकू से हमला किया गया। इस हमले में डॉक्टर को गंभीर चोटें आई हैं और उसका इलाज केईएम अस्पताल में चल रहा है। भोईवाड़ा पुलिस ने हत्या के प्रयास का केस दर्ज करके तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जिनकी पहचान फरीद खान, नबील इमाम शेख और आलीशान हाशमी के रूप के हुई है। परिमंडल 4 की पुलिस उपायुक्त रागसुधा आर ने बताया कि आरोपी फरीद खान पीड़ित डॉक्टर से बहुत नाराज था क्योंकि उसका अफेयर उसकी डॉक्टर बहन के साथ था।
यह भी पढ़े -दिव्यांगता होने पर सेवा से नहीं निकाले जा सकेंगे सरकारी कर्मी, विभाग सचिव तुकाराम मुंढे ने जारी किया शासनादेश
भोईवाड़ा पुलिस के मुताबिक घायल डॉक्टर का नाम डॉ. विशाल हरिंद्र यादव (26) है। वे अगस्त 2025 में केईएम अस्पताल के कार्डियोवस्कुलर और थोरेसिक सर्जरी विभाग में हाउस ऑफिसर के रूप में नियुक्त हुए थे। अस्पताल में कार्यरत रहने के दौरान डॉ. यादव की पहचान उसी विभाग में काम करने वाली एक 23 वर्षीय महिला परफ्यूजनिस्ट से हुई। दर्ज प्राथमिकी के मुताबिक दोनों पिछले तीन सप्ताह से रिश्ते में थे। इसी बीच यह संबंध लड़की के परिवार के संज्ञान में आ गया। जिसके बाद मामला बिगड़ गया।
मामला सुलझाने के लिए बुलाया और कर दिया हमला
29 अक्टूबर की सुबह करीब 10:30 बजे डॉ. यादव ड्यूटी पर वार्ड नंबर 31 के बाहर मौजूद थे। आरोप है कि उसी समय लड़की का भाई फरीद खान, उसका दोस्त नबील और एक तीसरा नाबालिग आरोपी वहां पहुंचे। उन्होंने पहले डॉक्टर से बातचीत करते हुए कहा कि वे मामला सुलझाना चाहते हैं और उन्हें अपने घर चलने के लिए कहा। जब डॉ. यादव ने मना किया और कहा कि वे पहले लड़की से बात करना चाहते हैं तो आरोपी उन्हें अस्पताल के पास स्थित हनुमान मंदिर के पास ले गए। वहां कहासुनी के बाद फरीद खान ने गाली-गलौच करते हुए चाकू निकाल लिया और डॉक्टर की पीठ और बाएं हाथ के ऊपरी हिस्से (बाइसेप्स) पर वार कर दिया। हमला करने के बाद तीनों आरोपी मौके से फरार हो गए। सूचना मिलते ही भोईवाडा पुलिस मौके पर पहुंची और घायल डॉक्टर को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टर की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।
Created On :   30 Oct 2025 10:37 PM IST













