- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- मुंबई
- /
- मुंबई भाजपा का तीन दिवसीय घर चलो...
Mumbai News: मुंबई भाजपा का तीन दिवसीय घर चलो अभियान, अमित साटम अभिनेता अशोक सराफ से करेंगे मुलाकात

- मुंबई भाजपा अध्यक्ष अमित साटम अभिनेता अशोक सराफ से करेंगे मुलाकात
- मुंबई भाजपा का तीन दिवसीय घर चलो अभियान
Mumbai News. मुंबई भाजपा का ‘आवाज मुंबईकरों का, संकल्प भाजपा का' तीन दिवसीय घर चलो अभियान 31 अक्टूबर से शुरू होगा। यह अभियान 2 नवंबर तक मुंबई में बड़े पैमाने पर चलाया जाएगा। भाजपा कार्यकर्ता घर-घर, रेलवे स्टेशन, कॉलेज परिसर समेत पूरे मुंबई में घुमकर नागरिकों से ऑनलाइन प्लेटफार्म पर सुझाव, अपेक्षा और राय मांगेंगे। गुरुवार को मुंबई भाजपा अध्यक्ष तथा विधायक अमित साटम ने यह जानकारी दी। साटम भी शुक्रवार सुबह 6.30 बजे बोरिवली के नेशनल पार्क में नागरिकों से मुलाकात करेंगे। फिर साटम दोपहर 3 बजे लोकप्रिय अभिनेता पद्मश्री अशोक सराफ से मुलाकात कर इस पहल के बारे में बताएंगे।
यह भी पढ़े -क्या मुंबई इंडियंस का साथ छोड़ KKR में जाने वाले हैं रोहित शर्मा, वायरल पोस्ट से मचा बवाल, जानें पूरी खबर
वह 2 नवंबर को सुबह 6.30 बजे मरीन ड्राइव में लोगों से मुलाकात करेंगे। साटम ने कहा कि अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ता माल ढुलाई करने वाले हमाल, सफाई कर्मी, डिब्बे वाले, आदिवासी समेत समाज के सभी वर्गों से मुलाकात करेंगे। नागरिकों की राय के आधार पर मुंबई के चहुमुखी विकास के लिए नीतियां बनाई जाएंगी। मुंबई के विकास का नया संकल्प पेश किया जाएगा।
Created On :   30 Oct 2025 9:04 PM IST












