Mumbai News: एक देश, एक चुनाव पर चर्चा सत्र 7 सितंबर को , परिकल्पना पर मार्गदर्शन

एक देश, एक चुनाव पर चर्चा सत्र 7 सितंबर को , परिकल्पना पर मार्गदर्शन
  • भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव सुनील बंसल करेंगे संबोधित
  • जन प्रतिष्ठान संस्था की ओर से आयोजन

Mumbai News जन प्रतिष्ठान संस्था की ओर से एक देश, एक चुनाव विषय पर चर्चा सत्र आयोजित किया गया है। दादर स्थित वीर सावरकर स्मारक सभागार में 7 सितंबर को शाम को 6.45 से रात 9 बजे तक चर्चा सत्र होगा। जन प्रतिष्ठान संस्था के सचिव विवेकानंद उजलंबकर ने यह जानकारी दी। इस चर्चा सत्र को भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव सुनील बंसल को संबोधित करेंगे। इस मौके पर राज्य के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक कृष्ण प्रकाश और वरिष्ठ वकील वैभव जोगलेकर मौजूद रहेंगे।

विवेकानंद ने कहा कि केंद्र सरकार ने एक देश, एक चुनाव यानी लोकसभा और राज्यों के विधानसभा चुनाव एक साथ कराने के लिए परिकल्पना की है। फिलहाल देश के किसी राज्य में दो से तीन साल में चुनाव होते हैं। लगातार चुनाव होने से प्रशासन, अधिकारी, पुलिस और शिक्षकों को चुनावी ड्यूटी करनी पड़ती है। चुनाव के लिए आचार संहिता लागू होने के कारण विकास काम भी प्रभावित होते हैं। इसलिए अगर देश में एक साथ चुनाव होते हैं तो चुनावों पर खर्च होने वाले करोड़ों रुपए की बचत होगी।

राजनीतिक स्थिरता रहेगी। सरकार पूरी तरह से विकास पर लक्ष्य केंद्रित कर सकती है। इसलिए एक देश, एक चुनाव के बारे में लोगों में जागरूकता पैदा करने के लिए चर्चा सत्र आयोजित किया गया है।


Created On :   26 Aug 2025 7:09 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story