- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- मुंबई
- /
- एकनाथ शिंदे का एक्स अकाउंट कुछ समय...
Mumbai News: एकनाथ शिंदे का एक्स अकाउंट कुछ समय के लिए हुआ हैक, जल्द किया रिकवर

By - Bhaskar Hindi |21 Sept 2025 10:38 PM IST
- एकनाथ शिंदे का एक्स अकाउंट
- कुछ समय के लिए हुआ हैक
- अब रिकवर
Mumbai News. राज्य के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे का एक्स अकाउंट रविवार सुबह कुछ समय के लिए हैक हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही साइबर सुरक्षा एजेंसियां तुरंत सक्रिय हो गईं और कुछ ही घंटों में अकाउंट को सुरक्षित रूप से रिकवर कर लिया गया। हैकर्स ने अकाउंट पर पाकिस्तान और तुर्की के झंडे वाली तस्वीरें पोस्ट कीं, वहीं लाइव-स्ट्रीमिंग के दौरान दोनों देशों की फोटो दिखाई गई। हैक होते ही अधिकारियों ने तुरंत साइबर क्राइम पुलिस को सूचित किया और एक्स अकाउंट को रिकवर किया गया। इस मामले की साइबर यूनिट जांच कर रही है।
Created On :   21 Sept 2025 10:38 PM IST
Next Story