Mumbai News: मंत्रियों को आईपैड देने सरकार को दोबारा जारी करना पड़ा टेंडर

मंत्रियों को आईपैड देने सरकार को दोबारा जारी करना पड़ा टेंडर
  • ई-कैबिनेट के लिए के सभी सदस्यों को मिलेगाआईपैड
  • राज्य के सामान्य प्रशासन विभाग ने संशोधित शासनादेश जारी किया

Mumbai News प्रदेश की महायुति सरकार को राज्य मंत्रिपरिषद के सभी मंत्रियों को ई-कैबिनेट के लिए 50 आईपैड उपलब्ध कराने को लेकर नया टेंडर जारी करना पड़ा है। इसके पहले दिए गए ठेके के लिए संबंधित कंपनी के हाथ पीछे खींचने के बाद सरकार ने अल्पावधि की ई-टेंडर जारी कर ठेका आवंटित किया है। सरकार ने अब पुणे की इनोवेटिव टेकहब प्राइवेट लिमिटेड कंपनी से आईपैड खरीदने का फैसला लिया है। शनिवार को राज्य के सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में संशोधित शासनादेश जारी किया है।

नए ठेकेदार को एक सप्ताह में एप्पल ब्रांड का 50 आईपैड उपलब्ध कराना होगा। आईपैड के अलावा मैजिक की-बोर्ड, एप्पल पेंसिल, एप्पल कवर भी दिया जाएगा। सरकार ने इसके लिए एक करोड़ 3 लाख 89 हजार 961 रुपए मंजूर किए हैं। सरकार ने दावा किया है कि पुराने ठेके के मुकाबले नया ठेकेदार कम राशि में आईपैड उपलब्ध कराएगा। हालांकि पहले आईपैड के साथ चार वस्तुएं दी जानी थी। मगर अब आईपैड की अलावा तीन वस्तुएं दी जाएगी।

इससे पहले सरकार ने बीते 4 जून को रेडियस सिस्टिम कंपनी को ठेका दिया गया था। जिसके लिए 1 करोड़ 6 लाख 57 हजार 583 रुपए खर्च करने को मंजूरी प्रदान की गई थी। जिसके बाद गत 13 जून को संबंधित कंपनी ने सरकार को ई-मेल करके कहा था कि एक सप्ताह के भीतर 50 आईपैड उपलब्ध करना संभव नहीं है। इसके बाद अब सरकार ने आईपैड और अन्य वस्तुओं के खरीदी के लिए संबंधित कंपनी को दिए ठेके को रद्द कर दिया था। राज्य में नई सरकार बनने के बाद पिछले 2 जनवरी को मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में ई-कैबिनेट प्रणाली लागू करने के निर्देश दिए थे। राज्य में मुख्यमंत्री और दोनों उपमुख्यमंत्री को मिलाकर मंत्रिपरिषद में कुल 42 सदस्य हैं।

Created On :   21 Jun 2025 8:04 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story