- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- मुंबई
- /
- मंत्रियों को आईपैड उपलब्ध कराने...
Mumbai News: मंत्रियों को आईपैड उपलब्ध कराने ठेकेदार ने खींचे हाथ, राज्य सरकार ने रद्द किया ठेके का आदेश

- पहले ठेकेदार नहीं हुए थे पात्र
- सरकार ने रद्द किया ठेके का आदेश
Mumbai News. राज्य मंत्रिपरिषद के सभी मंत्रियों को ई-कैबिनेट के लिए आईपैड मिलने में अभी और समय लग सकता है। क्योंकि ठेकेदार कंपनी ने आईपैड उपलब्ध कराने के लिए हाथ पीछे खींच लिया है। ठेकेदार कंपनी ने सरकार को ई-मेल करके स्पष्ट किया है कि एक सप्ताह के भीतर 50 आईपैड उपलब्ध करना संभव नहीं है। इससे मद्देनजर राज्य सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग ने आईपैड और अन्य वस्तुओं के खरीदी के आदेश को रद्द कर दिया है। इसके पहले राज्य के सभी मंत्रियों और अधिकारियों के लिए 50 आईपैड खरीदने को लेकर 1 करोड़ 6 लाख 57 हजार 583 रुपए खर्च को मंजूरी प्रदान की गई थी। बीते 4 जून को ई-कैबिनेट प्रणाली लागू करने के लिए एप्पल ब्रांड का आईपैड उपलब्ध कराने को लेकर रेडियस सिस्टिम कंपनी को ठेका दिया था। इसके तहत ठेकेदार कंपनी को सात दिनों में आईपैड के अलावा मैजिक की-बोर्ड, एप्पल पेंसिल, एप्पल कवर, एडाप्टर और केबल उपलब्ध कराना था। आईपैड के कवर पर ‘अशोक स्तंभ, सत्यमेव जयते’ के लोगो सहित ‘महाराष्ट्र शासन’ इस शब्द का एम्बॉसिंग भी करना था। लेकिन अब ठेकेदार कंपनी आईपैड उपलब्ध कराने में असमर्थ है। इसके मद्देनजर अब सरकार को ठेके लिए नए सिरे से फैसला लेना होगा। राज्य में मुख्यमंत्री और दोनों उपमुख्यमंत्री को मिलाकर मंत्रिपरिषद में कुल 42 सदस्य हैं।
पहले ठेकेदार नहीं हुए थे पात्र
इससे पहले सरकार ने 9 अप्रैल 2025 को आईपैड खरीदने के लिए ई-टेंडर जारी किया था। लेकिन तकनीकी टेंडर छानबीन में एक भी ठेकेदार पात्र नहीं हुआ था। जिसके बाद अगले 15 दिनों में 13 मई 2025 को दोबारा टेंडर जारी किया गया। इसके आधार पर सरकार ने आईपैड खरीदने के लिए ठेकेदार को नियुक्त किया था। बीते 2 जनवरी 2025 को मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में ई-कैबिनेट प्रणाली लागू करने के निर्देश दिए थे। लेकिन पांच महीने बीतने
Created On :   13 Jun 2025 8:48 PM IST