- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- मुंबई
- /
- बुजुर्ग महिला के अंगदान से कइयों को...
Mumbai News: बुजुर्ग महिला के अंगदान से कइयों को मिली जिंदगी, दूसरों की जिन्दगी की रौशन

By - Bhaskar Hindi |14 Sept 2025 8:32 PM IST
- अंगदान से कइयों को मिली जिंदगी
- बुजुर्ग महिला के अंगदान
Mumbai News. मुलुंड में गुरुवार को एक बेस्ट बस हादसे में बुरी तरह से घायल बुजुर्ग महिला दुनिया से जाते-जाते कई लोगों को नई जिंदगी दे गई। ब्रेन डेड घोषित महिला के परिजनों ने उनकी किडनी, त्वचा और आंख डोनेट की है। 66 वर्षीय बुजुर्ग महिला अमिता दोशी गुरुवार दोपहर को सड़क पार करते समय बेस्ट बीएस की चपेट में आ गई थीं। पहले उन्हें नजदीकी मनपा अस्पताल और फिर फोर्टिस अस्पताल में भर्ती किया गया। इलाज के बाद भी कोई सुधार न होने के बाद शनिवार को उन्हें ब्रेन डेड घोषित कर दिया गया। उनके बेटे भाविक ने बताया कि मां के ब्रेन डेड घोषित होने के बाद डॉक्टरों ने उन्हें अंगदान के महत्त्व के बारे में समझाया। भाविक ने बताया की उनकी मां का भी स्वभाव शुरू से ही लोगों की मदद करने का था इसलिए उनके अंगदान का निर्णय लिया।
Created On :   14 Sept 2025 8:32 PM IST
Next Story