- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- मुंबई
- /
- मुंबई मनपा चुनाव के लिए गठबंधन करने...
Mumbai News: मुंबई मनपा चुनाव के लिए गठबंधन करने उद्धव और राज समर्थ हैं- संजय राऊत

- ठाकरे भाइयों के एक साथ आने से विपक्ष को कोई एतराज नहीं
- स्थानीय निकायों के गठबंधन के बारे में कभी राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा नहीं होती
Mumbai News शिवसेना (उद्धव) के पक्ष प्रमुख उद्धव ठाकरे और मनसे अध्यक्ष राज ठाकरे आगामी मुंबई मनपा चुनाव के गठबंधन के लिए करने के बारे में फैसला लेने को लेकर समर्थ हैं। शिवसेना (उद्धव) के सांसद संजय राऊत ने यह दावा किया है। उन्होंने कहा कि उद्धव और राज दोनों ठाकरे भाइयों के एक साथ आने को लेकर विपक्ष के इंडिया गठबंधन के किसी भी दल को एतराज नहीं हैं। कांग्रेस को भी आपत्ति नहीं है। उद्घव और राज मुंबई बचाने और मराठी के मुद्दे पर एक साथ आए हैं। शनिवार को पत्रकारों से बातचीत में राऊत ने कहा कि उद्धव और राज के बीच होने वाला गठजोड़ विपक्ष के इंडिया गठबंधन का मुद्दा नहीं हो सकता है। उद्धव और राज के बीच होने वाला गठबंधन पर फैसला स्थानीय स्तर पर होगा। स्थानीय निकायों के गठबंधन के बारे में कभी राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा नहीं होती है। राऊत ने कहा कि फिलहाल निकाय चुनाव के लिए महाविकास आघाड़ी और महायुति दोनों गठबंधनों में निर्णय नहीं हुआ है।
हम शर्तों के साथ करते हैं दिल्ली की राजनीति
इस दौरान लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के सरकारी आवास पर उद्धव ठाकरे के अंतिम पंक्ति में बैठने पर गरमाई राजनीति को लेकर राऊत ने कहा कि शिवसेना (उद्धव) शर्तों के साथ दिल्ली की राजनीति करती है। हम शिवसेना (शिंदे) की तरह दिल्ली में भाजपा के शीर्ष नेताओं के सामने पूछ नहीं हिलाते और न ही लाचारी करते हैं। उद्धव ठाकरे भाजपा के आगे झुकने के लिए तैयार नहीं हुए थे इसलिए भाजपा ने शिवसेना (अविभाजित) को तोड़ दिया। फिर भी शिवसेना (उद्धव) अपने दम पर खड़ी हो रही है।
राऊत ने कहा कि लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने साल 2024 के लोकसभा चुनाव में वोट चोरी को लेकर शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्ररेंस कर चुके थे। लेकिन शिवसेना (उद्धव) के विधायक आदित्य ठाकरे के आग्रह के बाद राहुल ने अपने सरकारी आवास पर इंडिया गठबंधन के दलों के सामने दोबारा प्रजेंटेशन दिया था। हम लोग वोट चोरी के मामले को ठीक से समझना चाह रहे थे। इसलिए हम लोग शिवसेना (उद्धव) के साथ अंतिम पंक्ति में बैठे थे। इसके बाद राहुल ने इंडिया गठबंधन के कुछ नेताओं के साथ अलग से बैठक की। जिसमें भी उद्धव शामिल हुए थे। राऊत ने कहा कि लोकतंत्र में राहुल के आरोपों के बाद भाजपा को मुंह छिपाने की जगह नहीं बची है।
Created On :   9 Aug 2025 8:00 PM IST