- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- मुंबई
- /
- दो किशोरियों के यौन उत्पीड़न और...
Mumbai News: दो किशोरियों के यौन उत्पीड़न और महिला से दुराचार के आरोप में प्रफुल लोढा गिरफ्तार

- साकीनाका और एमआईडीसी पुलिस स्टेशन में मामले हैं दर्ज
- यौन उत्पीड़न और महिला से दुराचार के आरोप में प्रफुल लोढा गिरफ्तार
Mumbai News. मुंबई पुलिस ने 16 वर्षीय दो किशोरियों को नौकरी दिलाने के बहाने उनका यौन उत्पीड़न करने और एक महिला से दुराचार करने के आरोप में प्रफुल लोढा (62) नामक शख्स को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने सोमवार को बताया कि प्रफुल के खिलाफ साकीनाका और एमआईडीसी पुलिस स्टेशन में दो मामले दर्ज किए गए हैं। प्रफुल को चकाला इलाके से 5 जुलाई को गिरफ्तार किया गया था। सूत्रों के अनुसार आरोपी एक भाजपा नेता का करीबी है।
पुलिस के अनुसार आरोपी ने 16 साल की एक किशोरी और उसकी सहेली का नौकरी दिलाने के बहाने कथित तौर पर यौन उत्पीड़न किया। उन्होंने लड़कियों को चकाला स्थित अपने घर में बंधक बनाकर रखा, जहां उसने उन्हें प्रताड़ित किया और उनकी आपत्तिजनक तस्वीरें भी लीं। अधिकारी ने बताया कि प्रफुल ने ऐसा ही तरीका अपनाकर एक महिला के साथ भी कथित रूप से दुराचार किया। यह दोनों अपराध इसी महीने हुए हैं। अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने जलगांव, जामनेर व अन्य जगहों पर लोढा की संपत्तियों की तलाशी ली जहां से एक लैपटॉप, पेन ड्राइव और कुछ इलेक्ट्रॉनिक सामान जब्त किए। पुलिस ने बताया कि आरोपी पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के प्रासंगिक प्रावधानों और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। लोढा को उसके खिलाफ साकीनाका पुलिस स्टेशन में दर्ज पॉक्सो के मामले में न्यायिक हिरासत में भेजे जाने के बाद एमआईडीसी पुलिस ने उसे हाल ही में हिरासत में लिया था।
Created On :   21 July 2025 9:41 PM IST