Mumbai News: गोरेगांव के दो पार्क करोड़ों खर्च करने के बाद देखभाल के अभाव में बंद हुए

गोरेगांव के दो पार्क करोड़ों खर्च करने के बाद देखभाल के अभाव में बंद हुए
  • आदित्य ठाकरे ने साल 2023 में किया था उद्घाटन
  • नहीं हो रहा है मेंटेनेंस
  • देखभाल के अभाव में बंद हुए

Mumbai News. गोरेगांव पूर्व स्थित स्वातंत्रवीर विनायक दामोदर सावरकर उद्यान (पार्क) का उद्घाटन पूर्व मंत्री और शिवसेना (उद्धव) विधायक आदित्य ठाकरे ने साल 2023 में किया था। मौजूदा सांसद और तत्कालीन स्थानीय विधायक रविंद्र वायकर ने पर्यटन निधि के तहत करीब डेढ़ करोड़ की लागत से इन दोनों पार्क का नूतनीकरण और सुशोभीकरण किया गया था। लेकिन पिछले करीब एक साल से इन दोनों पार्कों की ठेकेदार ने देखभाल बंद कर दी है। जिसकी वजह से ये दोनों पार्क पर ताला लग गया है। इसकी वजह से स्थानीय लोगों को टहलने के लिए जगह नहीं मिल रही है। दोनों पार्क का मेंटेनेंस नहीं होने के चलते इसके नूतनीकरण पर खर्च हुआ पैसा भी बर्बाद हो गया है। इसकी हालत अब खंडर जैसी हो गई है। स्थानीय लोगों ने आरे प्रशासन से इसके जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई करने की मांग की है।

आरे कॉलोनी को मुंबई का ऑक्सीजन हब कहा जाता है। इसी कॉलोनी में मुंबई मेट्रो के कारशेड को लेकर शिवसेना (उद्धव) गुट ने मोर्चा खोल दिया था और आरे कारशेड को रद्द कर दिया था। यहां तक की लोगों की सेहत को ध्यान में रखते हुए आरे चेक नाका के पास दो पार्कों का सुशोभीकरण रविंद्र वायकर ने आरे प्रशासन से इजाजत लेकर विधायक निधि से तैयार कराया था। दोनों ही पार्क आरे प्रशासन के कार्य क्षेत्र में आते हैं। इन दोनों पार्कों पर तकरीबन डेढ़ करोड़ से भी ज्यादा खर्च हुआ था। लेकिन अब इन दोनों ही पार्कों की हालत खस्ताहाल हो गई है। इन पार्कों में लगे उपकरण खराब हो गए हैं। वहीं पार्कों में कचरे और घास का अंबार लग गया है। दोनों पार्कों का उद्घाटन आदित्य ठाकरे ने किया था।

रविंद्र वायकर ने 'दैनिक भास्कर' को बताया कि जब वह जोगेश्वरी के विधायक थे तो उन्होंने अपनी विधायक निधि से इन दोनों पार्क का नूतनीकरण किया था। इसके बाद आरे दूध कॉलोनी को इसका रख रखाव करना था। लेकिन आरे के मुख्य कार्यकारी अधिकारी से लेकर अन्य अधिकारियों को इस बारे में मैंने कई बार पत्र लिखे लेकिन उस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। वायकर ने कहा कि वह दुग्ध व्यवसाय विकास मंत्री को भी पत्र लिख चुके हैं लेकिन बावजूद इसके इन पार्कों का जनता को इस्तेमाल नहीं करने दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वह जल्द ही उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को पत्र लिखकर इस बारे में जानकारी देंगे।

Created On :   16 Jun 2025 9:52 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story