- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- मुंबई
- /
- हिंदी साहित्य में योगदान देने वाले...
Mumbai News: हिंदी साहित्य में योगदान देने वाले मराठी भाषिक साहित्यकार को मिलेगा वाजपेयी पुरस्कार

- राज्य हिंदी साहित्य अकादमी की ओर से दिया जाएगा पुरस्कार
- मराठी भाषिक साहित्यकार को मिलेगा वाजपेयी पुरस्कार
Mumbai News. प्रदेश सरकार ने महाराष्ट्र राज्य हिंदी साहित्य अकादमी के पुरस्कारों में अब भारतरत्न अटलबिहारी वाजपेयी साहित्य शिखर सम्मान पुरस्कार को शामिल किया है। इससे राज्य में अब महाराष्ट्र राज्य हिंदी साहित्य अकादमी की ओर से भारतरत्न अटलबिहारी वाजपेयी साहित्य शिखर सम्मान पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। राज्य के सांस्कृतिक कार्य विभाग ने इस संबंध में शासनादेश जारी किया है। हिंदी साहित्य क्षेत्र में लंबे समय से अमूल्य योगदान देने वाले मराठी भाषिक वरिष्ठ साहित्यकारों को भारतरत्न अटलबिहारी वाजपेयी साहित्य शिखर सम्मान पुरस्कार के लिए चुना जाएगा। लेकिन संबधित मराठी साहित्यकार का महाराष्ट्र में लगातार 15 वर्ष रहना आवश्यक होगा। इस पुरस्कार का स्वरूप तीन लाख रुपए नकद, शॉल, श्रीफल और मानचिन्ह व मानपत्र होगा। राज्य हिंदी साहित्य अकादमी की ओर से अखिल भारतीय जीवन गौरव पुरस्कार प्राप्त साहित्यकार अगले तीन साल तक वाजपेयी पुरस्कार के लिए पात्र नहीं होंगे। जबकि राज्य स्तरीय जीवन गौरव सम्मान पुरस्कार प्राप्त साहित्यकार अगले पांच साल तक पुरस्कार के लिए पात्र नहीं होंगे।
Created On :   19 Jun 2025 9:45 PM IST