- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- मुंबई
- /
- केंद्र ने गन्ने का एफआरपी बढ़ाकर...
New Delhi News: केंद्र ने गन्ने का एफआरपी बढ़ाकर 355 रुपए प्रति क्विटंल तय किया, समिति का फैसला

- केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने लिया फैसला
- गन्ने का एफआरपी बढ़ाकर 355 रुपए प्रति क्विटंल
New Delhi News. केंद्र सरकार ने महाराष्ट्र समेत देश के सभी गन्ना किसानों को बड़ी राहत दी है। सरकार ने अक्टूबर से शुरू होने वाले 2025-26 चीनी सीजन के लिए गन्ने का उचित और लाभकारी मूल्य (एफआरपी) बढ़ाकर 355 रुपए प्रति क्विंटल करने का फैसला किया है। बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने यह निर्णय किया है।
केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंत्रिमंडल के फैसले की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बताया कि गन्ना किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया। केंद्र सरकार के इस फैसले से चीनी मिलों को गन्ना किसानों से न्यूनतम 355 रुपए प्रति क्विंटल के भाव पर गन्ना खरीदना होगा। सरकार के इस फैसले से 5 करोड़ गन्ना किसानों को फायदा होगा। वैष्णव ने बताया कि चीनी सीजन 2024-25 के लिए गन्ने का एफआरपी 340 रुपए प्रति क्विंटल तय किया गया। यह बेंचमार्क मूल्य है, जिससे नीचे इसे नहीं खरीदा जा सकता है।
Created On :   30 April 2025 9:00 PM IST