- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- मुंबई
- /
- मुंबई ट्रेन धमाके में आरोपियों के...
New Delhi News: मुंबई ट्रेन धमाके में आरोपियों के बरी होने पर कांग्रेस ने महाराष्ट्र सरकार पर साधा निशाना

- राज्य सरकार की गलतियों की वजह से आरोपी हुए बरी – वर्षा गायकवाड़
- मुंबई ट्रेन धमाका मामले में आरोपी बरी
- कांग्रेस ने महाराष्ट्र सरकार पर साधा निशाना
New Delhi News. कांग्रेस ने मुंबई लोकल ट्रेन धमाका मामले में बांबे हाई कोर्ट द्वारा 11 आरोपियों को बरी करने के निर्णय पर महाराष्ट्र सरकार पर निशाना साधा है। कांग्रेस सांसद व मुंबई क्षेत्रीय कांग्रेस की अध्यक्ष वर्षा गायकवाड़ ने इसे राज्य सरकार की नाकामी करार दिया है।
सांसद गायकवाड़ ने यहां कहा, “हमें न्याय व्यवस्था में भरोसा है। हमें यह देखना होगा कि हम इस मामले को सुप्रीम कोर्ट तक ले जाएं। महाराष्ट्र सरकार से मेरी यही विनती है, क्याेंकि कहीं न कहीं राज्य सरकार से इसमें गलतियां हुई हैं। यह राज्य सरकार की नाकामी है, दस्तावेज और सबूत उस तरह पेश नहीं किए गए, जैसे हाेने चाहिए थे। आने वाले दिनों में यह मामला सुप्रीम कोर्ट जाना चाहिए, सरकारी वकील अच्छे होने चाहिए”। बता दें कि बांबे हाई कोर्ट ने मुंबई लोकल धमाकों के मामले में निचली अदालत की ओर से दोषी ठहराए गए 12 से 11 आरोपियों को बरी कर दिया है। एक आरोपी की अपील प्रक्रिया के दौरान मृत्यु हो गई थी।
Created On :   21 July 2025 9:27 PM IST