- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- मुंबई
- /
- भारतीय मजदूर संघ की 70वीं वर्षगांठ...
New Delhi News: भारतीय मजदूर संघ की 70वीं वर्षगांठ पर दिल्ली में होगा कार्यक्रम, भागवत होंगे मुख्य अतिथि

- भारतीय मजदूर संघ की 70वीं वर्षगांठ
- दिल्ली में होगा कार्यक्रम
- आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत होंगे कार्यक्रम के मुख्य अतिथि
New Delhi News. देश के सबसे बड़े श्रमिक संगठन भारतीय मजदूर संघ (बीएमएस) के 70 वर्ष पूर्ण होने पर 23 जुलाई 2025 को राजधानी दिल्ली के इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में भव्य कार्यक्रम आयोजित होगा। इस र्काक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरसंघचालक डॉ मोहन भागवत बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित होंगे, जबकि केन्द्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री मनसुख मांडविया कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि होंगे।
यह जानकारी यहां केशवकुंज में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में भारतीय मजदूर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष हिरन्मय पंड्या ने दी। उन्होंने बताया कि बीएमएस की स्थापना 23 जुलाई 1955 को भोपाल में हुई थी। इसके बाद संगठन ने पिछले 70 वर्षों में शून्य से शिखर तक का सफर तय किया है। आज बीएमएस देश का सबसे बड़ा श्रमिक संगठन बन चुका है। 23 जुलाई को होने वाले कार्यक्रम मेें देश भर के बीएमएस के हजारों वरिष्ठ कार्यकर्त्ता शामिल होंगे। कार्यक्रम में मुंबई से गीता गोखले, नागपुर से वसंत पिम्प्लापुरे, राजकोट से हंसू भाइ्र दवे, हैदराबाद से सामा बलरेड्डी आदि की प्रमुख उपस्थिति रहेगी। बता दें कि इस 70 वर्ष की इस यात्रा का उद्घाटन कार्यक्रम 23 जुलाई 2024 को भोपाल में आयोजित किया गया था।
Created On :   21 July 2025 9:11 PM IST