New Delhi News: अशोक चव्हाण के पूरक प्रश्न पर बोले नायडू- अंतिम रिपोर्ट में स्पष्ट होगी अहमदाबाद विमान दुर्घटना की असल वजह

अशोक चव्हाण के पूरक प्रश्न पर बोले नायडू- अंतिम रिपोर्ट में स्पष्ट होगी अहमदाबाद विमान दुर्घटना की असल वजह
  • अशोक चव्हाण के पूरक प्रश्न के जवाब में बोले नायडू
  • स्पष्ट होगी अहमदाबाद विमान दुर्घटना की असल वजह

New Delhi News. केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री के. राममोहन नायडू ने सोमवार को कहा कि अहमदाबाद में एयर इंडिया विमान दुर्घटना के सही कारणों की जानकारी अंतिम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगी। वह राज्यसभा में भाजपा सांसद अशोक चव्हाण द्वारा उठाए गए एक प्रश्न का जवाब दे रहे थे। अशोक चव्हाण ने अहमदाबाद-लंदन विमान दुर्घटना के बाद यात्रियों की सुरक्षा के लिए केंद्र सरकार द्वारा उठाए गए कदमों के बारे में सवाल पूछा था। उन्होंने एक पूरक प्रश्न के माध्यम से जानना चाहा कि विमान के दोनों इंजन बंद होने का वास्तविक कारण क्या था और क्या विमान निर्माता, इंजन निर्माता या इलेक्ट्रिकल व इलेक्ट्रॉनिक पुर्जे लगाने वाली कंपनी को इसके लिए कोई निर्देश दिए गए हैं।

राममोहन नायडू ने चव्हाण के प्रश्न का जवाब देते हुए कहा कि दुर्घटना की जांच अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुसार, व्यवस्थित और निष्पक्ष तरीके से चल रही है। केंद्र सरकार ने दुर्घटनाग्रस्त विमान के ब्लैक बॉक्स की डिकोडिंग के लिए विदेश भेजने के बजाय, पहली बार भारत में ही जांच करने का निर्णय लिया है। अंतिम रिपोर्ट आने के बाद ही दुर्घटना के कारण स्पष्ट होंगे। देश-विदेश के मीडिया ने दुर्घटना के बारे में विभिन्न निष्कर्ष और अटकलें लगाई हैं। हालांकि, यह जांच किसी अटकल पर आधारित नहीं है, बल्कि केवल तथ्यों पर आधारित है। उन्होंने कहा कि हमारा उद्देश्य सत्य का पता लगाना है।

Created On :   21 July 2025 9:16 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story