New Delhi News: सुशील गायकवाड़ ने संभाला महाराष्ट्र सदन के रेजिडेंट कमिश्नर का कार्यभार

सुशील गायकवाड़ ने संभाला महाराष्ट्र सदन के रेजिडेंट कमिश्नर का कार्यभार
  • महाराष्ट्र सदन के रेजिडेंट कमिश्नर (निवेश) का कार्यभार संभाला
  • भारतीय रेल सेवा के अधिकारी सुशील गायकवाड़ को जिम्मेदारी

New Delhi News. भारतीय रेल सेवा के अधिकारी सुशील गायकवाड़ ने गुरुवार को नई दिल्ली स्थित महाराष्ट्र सदन के रेजिडेंट कमिश्नर (निवेश) का कार्यभार संभाल लिया। महाराष्ट्र सरकार ने गायकवाड़ को तीन वर्ष की अवधि के लिए इस पद पर नियुक्त किया है। सोलापुर जिले के मूल निवासी गायकवाड 1998 बैच के भारतीय रेल यातायात सेवा (आईआरटीएस) के अधिकारी हैं। इससे पहले, वे केंद्र सरकार के रक्षा राज्य मंत्री के निजी सचिव के रूप में कार्यरत थे। वे केंद्रीय वस्त्र मंत्रालय में निदेशक के रूप में भी कार्यरत थे। अब तक, वे रेल, रक्षा, वस्त्र, पर्यटन और आयुष मंत्रालयों में कार्यरत रहे हैं।

गायकवाड को विभिन्न सरकारी सार्वजनिक उपक्रमों, स्वायत्त निकायों और निर्यात संवर्धन परिषदों में कार्य करने का अनुभव है। उन्होंने बैंगलोर, चेन्नई, मुंबई, पुणे और सोलापुर में रेल विभाग में विभिन्न उच्च पदों पर कार्य किया है। रेलवे में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए उन्हें चार बार सम्मानित किया जा चुका है।

Created On :   9 Oct 2025 9:37 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story