संजय राऊत को जान पहचान वाले ने दी थी धमकी, पांचवीं गिरफ्तारी

संजय राऊत को जान पहचान वाले ने दी थी धमकी, पांचवीं गिरफ्तारी
  • संजय राऊत को धमकी का मामला
  • जान पहचान वाले ने दी थी धमकी
  • मामले में पांचवीं गिरफ्तारी
  • भाजपा ने कहा, राऊत ने सुरक्षा बढ़ाने के लिए बुना धमकी का तानाबाना

डिजिटल डेस्क, मुंबई, अखिलेश तिवारी। शिवसेना (उद्धव गुट) के सांसद संजय राऊत और उनके विधायक भाई सुनील राऊत को धमकी देने के मामले में कांजुरमार्ग पुलिस ने बुधवार को पांचवीं गिरफ्तारी की है। पुलिस इससे पहले 4 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। धमकी देने के आरोप में जिस पांचवें आरोपी मयूर शिंदे को गिरफ्तार किया गया है, वह संजय राऊत के जान-पहचान वाला बताया गया है। मयूर शिंदे की कई ऐसी तस्वीर सोशल मीडिया पर मौजूद हैं, जिसमें संजय राऊत व सुनील राऊत एक साथ नजर आ रहे हैं। भाजपा इसी बात को लेकर आरोप लगा रही है कि राऊत बंधुओं ने जानबूझ कर धमकी का तानाबाना बुना, जिससे उनकी सुरक्षा बढ़ाई जा सके।

मयूर पर हत्या के 3 संगीन अपराध हैं दर्ज

सूत्रों के मुताबिक मयूर राजनीति में सक्रिय है। उस पर अलग-अलग थानों में 14 मामले दर्ज हैं, जिनमें हत्या जैसे 3 संगीन अपराध भी दर्ज हैं। शिवसेना (उद्धव गुट) के राज्यसभा सदस्य संजय राऊत और उनके विधायक भाई को कथित रूप से जान से मारने की धमकी मिलने के बाद शनिवार को कांजुरमार्ग पुलिस ने रिज़वान जुल्फीकार अंसारी और शहीद अंसारी को गोवंडी इलाके से गिरफ्तार किया था। एक दिन बाद पुलिस ने आकाश सुरेश पटेल और मुन्ना उर्फ मोहम्मद मुन्ना मुश्ताक शेख को गिरफ्तार किया। बुधवार को पांचवें आरोपी मयूर शिंदे की गिरफ्तारी ने महाराष्ट्र की राजनीति में भूचाल ला दिया है। पुलिस आगे की जांच कर रही है।


Created On :   15 Jun 2023 3:54 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story