Mumbai News: एमआईएम नेता वरिष्ठ पठान का सोशल मीडिया अकॉउंट हैक, धमकी देकर मांगी 5 लाख की रंगदारी

एमआईएम नेता वरिष्ठ पठान का सोशल मीडिया अकॉउंट हैक, धमकी देकर मांगी 5 लाख की रंगदारी
  • निजी तस्वीरों को मॉर्फ कर वायरल करने की धमकी देकर मांगी 5 लाख की रंगदारी
  • वर्ली पुलिस केस दर्ज कर जाँच में जुटी
  • प्राथमिकी जाँच में कम्बोडिया से कॉल आने का खुलासा

Mumbai News. एमआईएम नेता वारिस पठान का सोशल मीडिया अकॉउंट हैक करके उनकी और उनके परिवार की निजी तस्वीरों को मार्फ करके वायरल करने की धमकी देकर 5 लाख रुपये की रंगदारी मांगने का मामले सामने आया है। अज्ञात आरोपियों ने पठान को तीन अलग अलग विदेशी नम्बरों से कॉल करके उन्हें धमकी देते हुए रंगदारी की मांग की। इस मामले में वारिस पठान की शिकायत पर वर्ली पुलिस ने केस दर्ज कर पूरे मामले की जाँच शुरू कर दी है। पुलिस की प्राथमिक जाँच में इन धमकियों के कम्बोडिया से आने के सुराग मिले हैं, हालाँकि आगे की जाँच जारी है।

पुलिस के अनुसार, वारिस पठान को धमकियाँ मिलने के सिलसिला 16 अप्रैल से शुरू हुआ था। अज्ञात साइबर अपराधियों ने पहले पठान के सोशल मीडिया अकॉउंट को हैक किया और फिर उस पर मौजूद उनकी और उनके परिवार की तस्वीरों से छेड़छाड़ करके उन्हें वायरल करने की धमकी दी। इस दौरान उन्हें तीन अलग अलग नम्बरों से धमकी भरे कॉल आये, जिसमें कहा गया कि 5 लाख रुपये न देने पर तस्वीरें वायरल कर दी जाएँगी। इसके बाद पठान ने 17 अप्रैल को वर्ली पुलिस स्टेशन में प्राथमिकी दर्ज कराई। पठान ने इसकी जानकारी खुद भी सोशल मीडिया पर ट्वीट करके देते हुए कहा कि पुलिस आरोपियों को कम्बोडिया से भी लेकर रहेगी। इस मामले में फिलहाल पुलिस ने जाँच शुरू कर दी है।

Created On :   18 April 2026 9:46 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story