उद्धव गुट के प्रवक्ता को शिंदे गुट के नेता ने दी जान से मारने की धमकी

उद्धव गुट के प्रवक्ता को शिंदे गुट के नेता ने दी जान से मारने की धमकी
प्रवक्ता आनंद दुबे को शिंदे गुट के नेता ने जान से मारने की धमकी दी

डिजिटल डेस्क, मुंबई। शिवसेना (उद्धव गुट) के प्रवक्ता आनंद दुबे को शिंदे गुट के नेता ने जान से मारने की धमकी दी है। आनंद दुबे को यह धमकी व्हाट्सएप कॉल के जरिए दी गई। दुबे ने इसकी शिकायत समता नगर पुलिस स्टेशन में की है। उन्होंने पुलिस को बताया कि शिंदे गुट के सचिव संजय मशिलकर ने उन्हें फोन कर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरु कर दी है।

मामला बुधवार शाम का है जब आनंद दुबे एक टेलीविजन चैनल पर कार्यक्रम में अपनी पार्टी का पक्ष रख रहे थे। तभी दुबे के फोन पर संजय मशिलकर ने फोन कर कहा 'तू खुद को छत्रपति शिवाजी का वंशज समझता है क्या? बहुत ज्यादा बोल रहा है, अच्छे से रह वरना गोली मार दी जाएगी।' दुबे ने फौरन ही इस मामले की जानकारी समता नगर पुलिस स्टेशन को दी, जिसके बाद संजय के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

आनंद दुबे ने बताया कि इस बात की जानकारी उन्होंने शिवसेना नेता संजय राऊत को भी दी। राऊत ने कहा कि शिंदे गुट के नेता अब धमकियां देने पर उतर आए हैं। मेरी राज्य के गृह मंत्री देवेंद्र फडणवीस से अपील है कि पुलिस विभाग उनके पास है। इस मामले में धमकी देने वाले शख्स के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।

Created On :   8 Jun 2023 4:25 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story