- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- नागपुर
- /
- पुरुषों के 56.37 फीसदी-महिलाओं के...
मतदान में महिलाएं पिछड़ीं: पुरुषों के 56.37 फीसदी-महिलाओं के 51.85% वोट, सियासी पंडितों के अनुमान बिगड़े

डिजिटल डेस्क, नागपुर. लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र के तहत आने वाले सभी छह विधान सभा क्षेत्र में महिलाआें का वोटिंग पुरुषों से कम रहा। नागपुर में पिछले डेढ़ दशक में सबसे कम मतदान हुआ और कम वोटिंग होने में नारी शक्ति भी शामिल रही। कम वोटिंग और उसमें भी महिलाओं की वोटिंग कम होने से राजनीतिक पंडितों के समीकरण बिगड़ गए हैं। दक्षिण पश्चिम में महिलाआें का वोट प्रतिशत 51.60, दक्षिण नागपुर में 50.07, पूर्व नागपुर में 53.32, मध्य नागपुर में 50.51, पश्चिम नागपुर में 52.13, उत्तर नागपुर में 53.14 फीसदी रहा। महिलाआें का कुल वोटिंग प्रतिशत 51.85 रहा। वहीं पुरुषों की बात करे तो कुल वोटिंग प्रतिशत 56.37 फीसदी रहा। भाजपा का जोर ज्यादा से ज्यादा वोटिंग पर था, लेकिन ऐसा हो नहीं सका।
महिला वोटर बढ़े तो भाजपा को होता है लाभ
ऐसा माना जाता है कि महिला वोटरों का झुकाव भाजपा की ओर ज्यादा होता है। पुरुषों के मुकाबले महिलाओं के वोट कम पड़े हैं। पुरुषों के कुल वोट 11 लाख 13 हजार 182 है, जिसमें से 6 लाख 27 हजार 479 पुरुषों ने वोटिंग किया। पुरुषों की 56.37 फीसदी वोटिंग हुई।
तीन विधान सभा में महिला वोटर ज्यादा
दक्षिण-पश्चिम, दक्षिण व पश्चिम नागपुर में पुरुषों से ज्यादा महिला वोटर हैं। इन ज्यादा मतदातावाले क्षेत्र में भी महिलाओँ की वोटिंग पुरुषों से कम हुई। निर्वाचन आयोग ने महिला वोटरों को प्रोत्साहित करने के लिए नागपुर में 6 मतदान केंद्रों की कमान महिलाओं के हाथ में दी थी। हर विधान सभा क्षेत्र में एक महिला मतदान केंद्र था।
महिला वोटर मतदान
दक्षिण-पश्चिम 189129 95597
दक्षिण 187971 94119
पूर्व 190128 101376
मध्य 157835 79728
पश्चिम 182930 95357
उत्तर 201883 107274
कुल 1109876 575451
Created On :   22 April 2024 8:31 PM IST













