भास्कर इंपेक्ट : हज की पांच फ्लाइट के बाद नींद से जागा प्रशासन

भास्कर इंपेक्ट : हज की पांच फ्लाइट के बाद नींद से जागा प्रशासन
  • हज यात्रियों का जत्था पवित्र 'खाना-ए-काबा के लिए रवाना
  • बावनकुले ने जिलाधीश को लिखा पत्र
  • नींद से जागा प्रशासन

डिजिटल डेस्क, नागपुर. हज-2023 के दौरान हज कमेटी ऑफ इंडिया, राज्य हज कमेटी की लापरवाही के कारण हज यात्रियों को होने वाली परेशानियों को दैनिक भास्कर ने प्रमुखता के साथ उजागर किया। हज यात्रा के पांच दिन बाद प्रशासन नींद से जागा। इसे गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर ने सोमवार, 12 जून को सुबह 11 बजे राज्य हज कमेटी, सेंट्रल तंजीम कमेटी और खिदमतगारों की बैठक बुलाई है जिसमें जवाब मांगा जाएगा। हालांकि हज यात्रा को सिर्फ दो दिन बचने पर बैठक बुलाने पर आश्चर्य व्यक्त किया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि दैनिक भास्कर ने नागपुर से रवाना होने वाले हज यात्रियों से अतिरिक्त 60 हजार रुपए से लेने, हज हाउस में देर रात तक टिकट बांटने, पासपोर्ट और टिकट में नाम में फर्क, हज यात्रियों को नाश्ते का पैकेट समय पर नहीं देने, हज हाउस का लिफ्ट बंद होने, यात्रियों को पीने का पानी नहीं मिलने का मुद्दा उठाया था।


हज यात्रियों का स्वागत : हज यात्रियों का जत्था पवित्र 'खाना-ए-काबा के लिए रवाना हुआ. जिसमें गांजाखेत हंसापुरी निवासी, निसार अली और उनकी अहेलियां सलमा बेगम शामिल थे। हज यात्रियों स्वागत कर सरताज अहमद ताजी, मुख्तार अहमद ताजी, मोहम्मद शाहिद, मोहम्मद शोएब, गुलाम अहमद, शकील अहमद, फैजान बैग ने विदा किया और अल्लाह के घर जा रहे मेहमानों से दुवाओं की दरख्वास्त की।

बावनकुले ने जिलाधीश को लिखा पत्र

इससे हज यात्रियों और उनके परिजनों में हज कमेटी तथा सेंट्रल तंजीम कमेटी के खिलाफ काफी रोष है। राज्य में भाजपा की सरकार होने से पार्टी की छवि भी खराब हो रही थी। इसे गंभीरता से लेते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विधायक चंद्रशेखर बावनकुले ने जिलाधीश को रविवार, 11 जून को जिलाधीश को पत्र लिखकर सोमवार को हज यात्रा के मुद्दे पर चर्चा के लिए बैठक बुलाने और संबंधित अधिकारियों को सूचना देने के निर्देश दिए। बैठक में राज्य हज कमेटी के सीईओ इम्तियाज काजी, आसिफ गुड्‌डू, सैयद अशरफ अली, सहायक विभागीय आयुक्त प्रदीप कुलकर्णी, सेंट्रल तंजीम कमेटी के अध्यक्ष हाजी अब्दुल कदीर, अतिक कुरैशी, अन्सार अली, दिलावर खान को आमंत्रित किया गया है।

Created On :   12 Jun 2023 11:17 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story