- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- नागपुर
- /
- भाजपा स्टार प्रचारकों की सूची में...
बिहार चुनाव-2025: भाजपा स्टार प्रचारकों की सूची में मोदी - शाह- गडकरी- फडणवीस और तावडे समेत 40 नेताओं के नाम

- भाजपा ने बिहार विधानसभा चुनाव के लिए अपने स्टार प्रचारकों की घोषणा कर दी
- पीएम मोदी, नड्डा, शाह, गडकरी, फडणवीस और तावडे समेत 40 नेताओं के नाम
Mumbai News. भाजपा ने बिहार विधानसभा चुनाव के लिए अपने स्टार प्रचारकों की घोषणा कर दी है। भाजपा ने महाराष्ट्र के तीन नेताओं समेत 40 स्टार प्रचारकों की सूची गुरुवार को केंद्रीय चुनाव आयोग को सौंप दी। इस सूची में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री और भाजपा अध्यक्ष जे.पी. नड्डा, केंद्रीय मंत्री अमित शाह, राजनाथ सिंह, शिवराज सिंह चौहान, धर्मेंद्र प्रधान, गिरिराज सिंह समेत 40 नेताओं के नाम शामिल हैं। ये सभी नेता बिहार विधानसभा चुनाव में पार्टी उम्मीदवारों के लिए प्रचार करेंगे।
फडणवीस, गडकरी और तावडे का नाम भी शामिल
भाजपा के स्टार प्रचारकों की सूची में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी और भाजपा महासचिव व बिहार के प्रभारी विनोद तावड़े का नाम भी प्रमुखता से शामिल है।
यह भी पढ़े -प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत ने इकोलॉजी और इकोनॉमी के बीच संतुलन बनाए रखा है सीएम भूपेंद्र पटेल
पांच राज्यों के मुख्यमंत्रियों का भी नाम शामिल
भाजपा के स्टार प्रचारकों की सूची में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के साथ ही उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा का भी नाम शामिल है। इसके अलावा एक दर्जन केंद्रीय मंत्रियों को भी स्टार प्रचारकों में जगह मिली है।
यह भी पढ़े -उपराजधानी की सड़कों पर 2 बड़े प्रदर्शन, एक दिन पहले ही पूर्व नागपुर में बनी थी तनाव की स्थिति
स्टार प्रचारकों में मैथिली ठाकुर को नहीं मिली जगह
भाजपा के स्टार प्रचारकों की सूची में भोजपुरी गायक व सांसद मनोज तिवारी, रवि किशन, पवन सिंह और दिनेश यादव ‘निरहुआ’ का नाम शामिल है। मैथिली ठाकुर को इस सूची में जगह नहीं मिली है। मैथिली हाल ही में भाजपा में शामिल हुई हैं और उनको राज्य की अलीनगर विधानसभा सीट से उम्मीदवार बनाया गया है।
Created On :   16 Oct 2025 8:18 PM IST