- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- नागपुर
- /
- दिल्ली के लिए 26 से एयर इंडिया की...
Nagpur News: दिल्ली के लिए 26 से एयर इंडिया की रोजाना दो उड़ानें

Nagpur News एयरलाइंस कंपनियों ने अपने हवाई शेड्यूल (विंटर शेड्यूल) की घोषणा कर दी है। इसके तहत, एयर इंडिया ने दिल्ली-नागपुर मार्ग पर उड़ानों की संख्या में वृद्धि की है। 26 अक्टूबर से विंटर शेड्यूल लागू हो रहा है, जिसके अनुसार दिल्ली के लिए एयर इंडिया की रोजाना दो उड़ानें होंगी। साल में दो बार विमान शेड्यूल जारी किए जाते हैं। आमतौर पर अक्टूबर के अंतिम सप्ताह में विंटर शेड्यूल घोषित होता है। इस वर्ष के विंटर शेड्यूल के अनुसार, एयर इंडिया ने दिल्ली-नागपुर मार्ग पर एक अतिरिक्त उड़ान की घोषणा की है। वर्तमान में एयर इंडिया की दिल्ली-नागपुर के लिए रोजाना एक उड़ान है, और अब इसमें एक और उड़ान जोड़ी गई है।
समय इस प्रकार है : सूत्रों के अनुसार, वर्तमान में फ्लाइट नंबर एआई 465 दिल्ली से रोजाना शाम 5:30 बजे नागपुर के लिए उड़ान भरती है, जबकि नागपुर से दिल्ली के लिए फ्लाइट नंबर एआई 466 शाम 6:10 बजे उड़ती है। नई उड़ान सुबह के समय होगी। फ्लाइट नंबर एअाई 415 दिल्ली से सुबह 6:20 बजे उड़ान भरेगी और सुबह 8:05 बजे नागपुर पहुंचेगी। वहीं, नागपुर से फ्लाइट नंबर एअाई 416 सुबह 8:40 बजे उड़ान भरकर सुबह 10:30 बजे दिल्ली पहुंचेगी। इस तरह, अब दिल्ली-नागपुर मार्ग पर रोजाना दो उड़ानें होंगी। दिल्ली जाने वाले यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। इसके अलावा, कतर एयरवेज की दोहा-नागपुर-दोहा और एयर अरेबिया की शारजाह-नागपुर-शारजाह अंतरराष्ट्रीय उड़ानें पहले की तरह अगले सत्र में भी जारी रहेंगी।
इंडिगो की सेवाओं में भी वृद्धि स्टार एयर को लेकर उत्सुकता : इंडिगो एयरलाइंस ने दिल्ली और बंगलुरु के लिए एक-एक अतिरिक्त उड़ान की घोषणा की है। इन दोनों शहरों के लिए वर्तमान में इंडिगो की उड़ानें चल रही हैं, और अब एक और उड़ान जोड़ी जाएगी। हालांकि, स्टार एयर ने अपनी उड़ान सेवाओं के बारे में कोई घोषणा नहीं की है। इससे नागपुर से स्टार एयर द्वारा नई उड़ानें शुरू होने की संभावना को लेकर उत्सुकता बनी हुई है।
Created On :   16 Oct 2025 3:08 PM IST