- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- नागपुर
- /
- जादुई नजारा - साल के आखिरी सुपरमून...
Nagpur News: जादुई नजारा - साल के आखिरी सुपरमून ने आसमान में बिखेरी चमक, देखने वाले देखते ही रह गए

- बिना उपकरण विशाल चंद्रमा को निहारा
- आसमान एक अनोखे खगोलीय नजारे का गवाह बना
- मून इल्युजन प्रभाव के साथ रात को जादुई बना गया
Nagpur News. गुरुवार की रात आसमान एक अनोखे खगोलीय नजारे का गवाह बना। साल 2025 के आखिरी ‘सुपरमून’ ने शहर की छतों और चौपालों तक अपनी चमक बिखेरी। खगोल शौकीनों के लिए यह एक खास मौका रहा। यह ‘कोल्ड सुपरमून’ साधारण पूर्णिमा की तुलना में लगभग 14% बड़ा और करीब 30% अधिक उज्ज्वल नजर आया। चंद्रमा पृथ्वी के सबसे पास वाले बिंदु पेरिजी पर लगभग 3,57,000 किमी की दूरी पर पहुंचा था, जिसने इस खगोलीय दृश्य को और खास बना दिया।
यह भी पढ़े -हैरान और परेशान यात्री, पुणे की फ्लाइट नागपुर डायवर्ट की गई - कुछ विमान घंटों लेट, लगातार दूसरे दिन रद्द हुईं उड़ानें
बिना उपकरण विशाल चंद्रमा को निहारा
शहरवासियों ने बिना किसी उपकरण के क्षितिज पर उगते इस विशाल चंद्रमा को निहारा, जो अपने ‘मून इल्युजन’ प्रभाव के साथ रात को जादुई बना गया। बच्चे छतों पर टेलिस्कोप और कैमरे लेकर तैयार रहे, जबकि युवा इस दुर्लभ दृश्य को कैद करने के लिए फोटोग्राफी स्पॉट तलाशते रहे हैं।
यह भी पढ़े -नागपुर में मुंबई-पुणे से ज्यादा प्रदूषण - हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान, विदर्भ के शहरों की स्थिति का अध्ययन करने के दिए निर्देश
क्या है सुपरमून
नासा के अनुसार, सुपरमून तब बनता है जब चांद अपनी दीर्घवृत्तीय कक्षा में पृथ्वी से सबसे करीब होते हुए पूर्णिमा में बदलता है। परंपरागत रूप से ‘कोल्ड मून’ नाम सर्दियों की लंबी रातों का संकेत देता है, और यह साल का तीसरा और आखिरी सुपरमून था।
Created On :   5 Dec 2025 6:08 PM IST












