- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- नागपुर
- /
- स्टाफ की कमी, चेक-इन सिस्टम की...
Nagpur News: स्टाफ की कमी, चेक-इन सिस्टम की खराबी से हवाई यात्रा पर लगा ब्रेक

Nagpur News नागपुर के डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर इंडिगो एयरलाइंस की उड़ानों में भारी देरी और कैंसिल होने के कारण सैकड़ों यात्री फंसे रहे। सुबह कई उड़ानें घंटों तक अटकी रहीं और फिर बिना किसी स्पष्ट जानकारी के कैंसिल कर दी गईं। इसके कारण यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। यहां आने वाली 6 उड़ानें रद्द हो गईं, जबकि 5 उड़ानें देरी से पहुंचीं। कई लोगों की आगे की यात्रा छूट गई और उन्हें हवाई अड्डे पर घंटों इंतजार करना पड़ा। इस अव्यवस्था के कारण यात्रियों में भारी नाराजगी देखी गई। नागपुर से पुणे जाने वाले यात्रियों को बार-बार बोर्डिंग कराई गई, फिर डीबोर्ड किया गया और कोचों में इंतजार कराया गया।
एक परेशान यात्री ने बताया कि व्हीलचेयर पर बैठे बुजुर्ग और छोटे बच्चे कोच में फंसे हुए थे। कोई भी यह नहीं बता पा रहा था कि क्या हो रहा है। कोलकाता से आने के बाद पायलट ने पुणे जाने वाली फ्लाइट को ऑपरेट करने से मना कर दिया। बताया जा रहा है कि ऐसा पायलट की अनुपलब्धता और चेक-इन सिस्टम में खराबी आने के कारण हुआ है। फ्लाइट ड्यूटी टाइम लिमिटेशंस का पायलट्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया विरोध कर रहा है। इसके चलते पायलट विमान उड़ाने से मना कर रहे हैं।
क्या हैं एफडीटीएल : विमानन में फ्लाइट ड्यूटी टाइम लिमिटेशंस (एफडीटीएल) का अर्थ है उड़ान ड्यूटी समय सीमाएं। ये नियम अक्सर नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए)जैसे विमानन प्राधिकरणों द्वारा निर्धारित किए जाते हैं, जो थकान को रोकने और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए उड़ान चालक दल के सदस्यों के काम करने के समय को सीमित करते हैं।
इसलिए कर रहे विरोध : पायलट्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एएलपीए इंडिया) का कहना है कि डीजीसीए ने एएलपीए इंडिया से बिना किसी सलाह के यह नियम लागू किए हैं। एएलपीए इंडिया ने अपने पत्र में डीजीसीए से दो अहम मांगें रखी हैं, जिसमें एफडीटीएल सीएआर को बिना किसी छूट या अपवाद के सभी ऑपरेटर्स पर एक समान रूप से लागू करना और आगे से किसी भी रेगुलेटरी चेंज या रिलैक्सेशन से पहले पायलट्स की रिप्रेजेंटेटिव बॉडीज से सलाह लेने की बात कही गई है।
ये सेवाएं हुईं प्रभावित
नागपुर आने वाली यह उड़ानें रद्द
6ई 2738 (मुंबई-नागपुर)
6ई 6798 (पुणे-नागपुर)
6ई 2447 (पुणे-नागपुर)
6ई 6820 (दिल्ली-नागपुर)
6ई 6093 (पुणे-नागपुर)
स्टार एयर की फ्लाइट नंबर एस 5190 (किशनगढ़-नागपुर)
नागपुर से रवाना होने वाली रद्द उड़ानें
6ई 2739 (नागपुर-मुंबई)
6ई 6659 (नागपुर-पुणे)
6ई 157 (नागपुर-दिल्ली)
6ई 812 (नागपुर-कोलकाता)
स्टार एयर की एस 5191 (नागपुर-किशनगढ़)
चार उड़ानें देरी से नागपुर पहुंची
इंडिगो की 6ई 5013 (मुंबई-नागपुर) : 3 घंटे देरी
6ई 6072 (नागपुर-कोलकाता): साढ़े 4 घंटे देरी
6ई 6696 (दिल्ली-नागपुर) : 1 घंटा देरी
6ई 7037 (इंदौर-नागपुर) : 1 घंटा देरी
6ई 6235 (मुंबई-नागपुर) : 3 घंटा
नागपुर से रवाना होने वाली प्रभावित उड़ानें
6ई 6934 (नागपुर-गोवा): 1 घंटा देरी
6ई 462 (नागपुर-मुंबई): साढ़े 3 घंटे देरी
6ई 6864 (नागपुर-बंगलुरु): 49 मिनट देरी
6ई 6620 (नागपुर-गोवा): 6 घंटे देरी
6ई 6697 (नागपुर-पुणे): 1 घंटा देरी
6ई 659 (नागपुर-मुंबई): 3 घंटे देरी
6ई 7273 (नागपुर-इंदौर): 1 घंटा देरी
6ई 6896 (नागपुर-बंगलुरु): डेढ़ घंटा देरी
6ई 6803 (नागपुर-बंगलुरु): अढ़ाई घंटे देरी
इंडिगो ने मांगी माफी : व्यवस्था पर इंडिगो एयरलाइंस ने खेद व्यक्त किया है। मौसम से जुड़े शेड्यूल बदलाव, प्रतिकूल मौसम, हवाई यातायात में बढ़ती भीड़ और नए क्रू रोस्टरिंग नियम के कारण यह असुविधा हो रही है। परेशानी कम करने और संचालन को सामान्य करने के लिए टीम 24 घंटे काम कर रही है।
Created On :   4 Dec 2025 12:43 PM IST















