सोशल मीडिया पर फूटा गुस्सा: हैरान और परेशान यात्री, पुणे की फ्लाइट नागपुर डायवर्ट की गई - कुछ विमान घंटों लेट, लगातार दूसरे दिन रद्द हुईं उड़ानें

हैरान और परेशान यात्री, पुणे की फ्लाइट नागपुर डायवर्ट की गई - कुछ विमान घंटों लेट, लगातार दूसरे दिन रद्द हुईं उड़ानें
  • इंडिगो एयरलाइंस की दस फ्लाइट्स रद्द कर दी गईं
  • कोलकाता-पुणे फ्लाइट 6ई 6472 को डॉ. बाबासाहब आंबेडकर इंटरनेशनल एयरपोर्ट डायवर्ट किया
  • यात्रियों को भारी परेशानी हुई

Nagpur News. लगातार दूसरे दिन गुरुवार को इंडिगो एयरलाइंस की दस फ्लाइट्स रद्द कर दी गईं और कुछ फ्लाइट्स विलंब हो गईं। कोलकाता-पुणे फ्लाइट 6ई 6472 को डॉ. बाबासाहब आंबेडकर इंटरनेशनल एयरपोर्ट डायवर्ट किया गया। इससे यात्रियों को भारी परेशानी हुई। यात्रियों ने सोशल मीडिया पर अपना गुस्सा दिखाया। एयरपोर्ट मैनेजमेंट के सीनियर सूत्रों ने बताया कि गुरुवार को देश भर के एयरपोर्ट्स की तरह नागपुर एयरपोर्ट पर भी पैसेंजर्स के बीच अफरा-तफरी मची रही। कोलकाता-पुणे फ्लाइट 6ई 6472 को सुबह 11.30 बजे से दोपहर 12 बजे के बीच नागपुर डायवर्ट किया गया। विमान शाम तक टेक ऑफ नहीं कर पाया था। हालांकि, विमान में सवार सभी यात्रियों को दूसरे विमान में बिठा दिया गया। इसके बाद सभी यात्री सुरक्षित कोलकाता पहुंचे। इंडिगो के अलावा 9 उड़ानें रद्द की गई हैं, जिनमें उड़ान संख्या 6ई 6798 पुणे-नागपुर, 6ई 6820 दिल्ली-नागपुर, 6ई 6802 बंगलुरु-नागपुर, 6ई 5124 मुंबई-नागपुर, 6ई 6619 दिल्ली-नागपुर, 6ई 6696 दिल्ली-नागपुर, 6ई 6235 मुंबई-नागपुर, 6ई 6891 बंगलुरु-नागपुर शामिल हैं। उड़ान संख्या 6ई 122 गोवा-नागपुर ने 8 घंटे, 6ई 2447 पुणे-नागपुर उड़ान करीब सात घंटे, 6ई 5022 दिल्ली-नागपुर उड़ान छह घंटे, 6ई 7037 इंदौर-नागपुर 2:30 घंटे, 6ई 5013 मुंबई-नागपुर उड़ान ने करीब डेढ़ घंटे देरी से उड़ान भरी। इसके कारण नागपुर से लौटने वाली उड़ानों में भी देरी हुई। फ्लाइट नंबर 6ई 6185 नागपुर-दिल्ली करीब दो घंटे, 6ई 812 नागपुर-कोलकाता सात घंटे, 6ई 6934 नागपुर-गोवा सात घंटे, 6ई 462 नागपुर-मुंबई तीस घंटे, 6ई 6864 नागपुर-बंगलुरु तीन घंटे लेट रही।

कई लोगों के मुहूर्त छूटे

अभी शादियों का सीजन चल रहा है। शादियों में शामिल होने के लिए कई लोग आ रहे हैं। विमान रद्द हाेने के कारण यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यात्रियों ने दो दिन से हो रही परेशानी को लेकर सोशल मीडिया पर अपनी नाराजगी जताई है। कुछ ने इस बात पर भी अफसोस जताया कि फ्लाइट रद्द होने या देरी होने की वजह से कई लोगों के मुहूर्त छूट गए। दिल्ली में बम धमाके के बाद नागपुर एयरपोर्ट पर दो घंटे पहले पहुंचना जरूरी कर दिया गया है। कुछ एयरपोर्ट पर यात्रियों को फ्लाइट से तीन से चार घंटे पहले पहुंचना पड़ रहा है। ऐसे में, जो यात्री पूरी तैयारी सेे निकले थे, उन्हें कुछ देर पहले फ्लाइट रद्द होने या विलंब होने की जानकारी मिलने पर मानसिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यात्रियों का कहना है कि इन घटनाओं की वजह से कई लोगों को शादी समारोह और दूसरे जरूरी इवेंट्स मिस करने पड़ रहे हैं।

Created On :   5 Dec 2025 5:40 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story