- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- नागपुर
- /
- नाबालिग मित्रों ने कुख्यात बदमाश का...
Nagpur News: नाबालिग मित्रों ने कुख्यात बदमाश का सिर कुचल डाला

- लेन-देन को लेकर हुई वारदात
- चाकू और पत्थरों से किया था हमला
- उधारी मांगने पर डरा धमकाता था
Nagpur News नाबालिग मित्रों ने कुख्यात बदमाश का सिर कुचल दिया है। उसकी हत्या की गई है। घटित प्रकरण लेन-देन चलतेहुअा है। घटना का पता चलते ही आला पुलिस अधिकारी सह दल-बल मौके पर पहुंचे थे। इस बीच प्रकरण दर्ज कर नाबालिगों को हिरासत में लिया गया है। गुरुवार की दोपहर उन्हें अदालत में पेश किया गया । जहां से उन्हें सुधारगृह भेज दिया गया है।
जाटतरोड़ी इंदिरा नगर निवासी नीलेश उर्फ बाला किरँ अंबाडर (34 )था। । वह कुख्यात बदमाश था। उसके खिलाफ इमामवाड़ा,हुड़केश्वर और धंतोली थाने में दस अपराधीक प्रकरण दर्ज है। वर्ष 2012 में उस पर हत्या करने का आरोप है। उसके बाद चालु वर्ष में उसने व्यक्ति पर जानलेवा हमला कर उसे भी जान से मारने का प्रयास िकया था। कुछ दिन पहले शराब पिकर बस्ती में घातक शस्त्र से लोगों को डरा धमका रहा था। जिससे आर्म एक्ट के तहत भी उसके खिलाफ प्रकरण दर्ज है।
जनवरी महीने में ही वह जेल से जमानत पर छुटकर बाहर आया था। जेल से बाहर आने के बाद उसने दो 16 वर्षीय नाबालिग िमत्रों से कुछ रूपए उधार लिए थे। उसने उधारी चुकता नहीं की थी। जिससे जब भी नाबालिगों की उससे मुलाकात होती थी वे नीलेश को उधारी वापस करने के लिए टोकते थे,लेकिन नीलेश उनके पैसे लौटाने के बजाय उन्हें भी गाली-गलौज कर धमकाते रहता था। उन्हें मारने की धमकी देता था। नीलेश कुख्यात अपराधी होने से बस्ती में कोई भी उसके मुह नहीं लगता था। परिसर में उसके नाम की तुती बोलती थी। लोग उसके खिलाफ शिकायत करने से भी कतराते थे। इससे नाबालिगों को लग रहा था कि उनके पैसे डूब गए हैम। नीलेश कभी उनके पैसे वापस नहीं करेंगा।
बुधवार की रात करीब साढे़ दस बजे के दौरान नीलेश शराब के नशे में था। जिससे नाबालिगों ने उसे यहकर पैसे मांगे की उसके पास शराब पीने के लिए पैसे है और उनके वापस करने के लिए नहीं है क्या। इस बात को लेकर हुए विवाद में नाबालिगों ने तैश में आकर चाकू और पत्थर से तब तक उसे मारते रहे जब तक उसके प्राण प्रखेरू नहीं उडे। उन्हें पता था कि नीलेश बच गया तो वह उन्हें छोडे़गा नहीं। इस कारण उसे मौत के घाट उतार दिया गया है। पत्नी गायत्री गृहिनी है। उसे दो बच्चे है और मां सुनीता खाना बनाने का काम करती है। उसकी बहन मिनाक्षी राजू कोहले (37 वर्ष इंदिरा नगर निवासी की शिकायत पर हत्या का मामला दर्ज िकया गया है। इस बीच नाबालिगोें को पकड़ लिया गया। उन्हें गुरुवार को अदालत में पेश कर सुधारगृह भेज दिया गया है।
Created On :   16 Oct 2025 4:52 PM IST