Nagpur News: तीन दिनों तक गुलाबी रंग में रोशन होगी इमारतें

तीन दिनों तक गुलाबी रंग में रोशन होगी इमारतें
मनपा से कर्करोग निर्मूलन अभियान में जनजागृति

Nagpur News महानगरपालिका के अमृत महोत्सव वर्ष पर विश्व स्तन कर्करोग जनजागृति दिन काे देखते हुए शहर में तीन दिनों तक जनजागरण करने का संकल्प किया गया है। इस अभियान के तहत महानगरपालिका और रोटरी क्लब के संयुक्त तत्वावाधान में बुधवार से 17 अक्टूबर तक शहर के प्रमुख स्थान, चौराहों और इमारतों को गुलाबी रंग की रोशनी की जाएंगी। मनपा मुख्यालय समेत अजनी के क्लाक टॉवर को भी गुलाबी रोशनी की गई है।

विश्व भर में 16 अक्टूबर को विश्व स्तन कर्करोग जनजागृति दिन के रूप में आयोजित किया जाता है। ऐसे में शहर में तीन दिनों तक विशेष कार्यक्रमों को भी आयोजित किया जाएंगा। मनपा आयुक्त तथा प्रशासन डॉ. अभिजीत चौधरी के निर्देश पर महिलाओं में तेजी से स्तन कर्क रोग का प्रमाण बढ़ रहा है। ऐसे में विश्व के साथ ही देश भर में तीन दिनों तक जनजागृति की जा रही है। इसी अभियान में शहर के मुख्य बारह चौराहों पर गुलाबी रंग में रोशनी की गई है। मनपा के विद्युत विभाग से सीताबर्डी वेरायटी चौक, सदर उड़ानपुल, सक्करदरा उड़ानपुल, शंकर नगर उद्यान, धरमपेठ जोन कार्यालय, राम झूला उड़ानपुल, अजनी मेट्रो स्टेशन, एयरपोर्ट मेट्रो स्टेशन, वंदनीय राष्ट्रसंत तुकड़ोजी महाराज हनुमान नगर जोन कार्यालय, आंबेडकर उद्यान में गुलाबी रोशनी की गई है।

तीन बिंदुओं पर जोर : जांच, उपचार आैर निराकरण के तीन बिंदुओं पर महिलाओं में तेजी से बढने वाले स्तन कर्करोग को लेकर शहर में जनजागृति करने का संकल्प लिया गया है। अभियान में महिलाओं को कर्क रोग की तत्काल पहचान, उपचार और नियमित जांच को लेकर मार्गदर्शन का प्रयास किया जाएंगा।

शहर की प्रत्येक महिला को स्तन कर्करोग में तत्काल जांच और उपचार से जीवनरक्षा करने का संदेश दिया जाएंगा। विश्व कर्करोग दिवस के दिन 16 अक्टूबर को गुलाबी रंग के कपडे़ परिधान कर जनजागृति अभियान में शामिल होने का आवाहन किया गया है। इसके साथ ही प्रत्येक नागरिक ने कर्करोग निूर्मलन के लिए सकारात्मक संदेश देने के साथ ही अपने घर और कार्यस्थल पर गुलाबी रंग की रोशनी कर अभियान को सहयोग करना चाहिए।

Created On :   15 Oct 2025 3:10 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story