Latur News: नहीं थम रहा है गुटखा व्यापार, 8 लाख से ज्यादा का माल जब्त - चार लोगों के खिलाफ मामले दर्ज

नहीं थम रहा है गुटखा व्यापार, 8 लाख से ज्यादा का माल जब्त - चार लोगों के खिलाफ मामले दर्ज
  • विशेष पुलिस टीम की कार्रवाई
  • चार लोगों के खिलाफ मामले हुए दर्ज
  • 8 लाख से ज्यादा का प्रतिबंधित गुटखा जब्त

Latur News. जिले में प्रतिबंधित गुटखा व्यापार लगातार बढ़ता जा रहा है। पुलिस की सख्त कार्रवाइयों और बार-बार की चेतावनियों के बावजूद गुटखा बिक्री का यह गैरकानूनी धंधा थमने का नाम नहीं ले रहा है। केवल इस माह में ही पुलिस ने अब तक 20 लाख रुपये से अधिक मूल्य का गुटखा जब्त किया है। ताज़ा मामले में पुलिस अधीक्षक कार्यालय लातूर की विशेष टीम ने औसा शहर में छापेमारी कर 8 लाख 54 हजार 495 रुपये मूल्य का प्रतिबंधित गुटखा और पान मसाला जब्त किया। इस दौरान चार आरोपियों के खिलाफ दो अलग-अलग मामले दर्ज किए गए हैं।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अमोल तांबे के निर्देश पर और अपर पुलिस अधीक्षक मंगेश चव्हाण के मार्गदर्शन में गठित विशेष पथक द्वारा की गई। पुलिस उपनिरीक्षक आयुब शेख के नेतृत्व में टीम ने 13 अक्टूबर 2025 को औसा थाना क्षेत्र में महाराष्ट्र शासन द्वारा प्रतिबंधित गुटखा व पान मसाला बेचने वाले ठिकानों पर छापा मारा।

गिरफ्तार और फरार आरोपी

पुलिस के अनुसार, कार्रवाई में मारूफ बाबू तांबोळी (निवासी समता नगर, औसा) और वसीम मेहताब शेख (निवासी खडकपुरा गल्ली, औसा) को गिरफ्तार किया गया है।

वहीं, मिनाज बाबू तांबोली (समता नगर, औसा) और साजिद शेख (निवासी कर्नाटक) फरार हैं। पुलिस ने बताया कि दोनों फरार आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।

दोनों मामलों में कुल 8 लाख 54 हजार 495 रुपये मूल्य का गुटखा और पान मसाला जब्त किया गया है। कार्रवाई में सहायक पुलिस उपनिरीक्षक जाधव, पुलिस अमलदार युसुफ शेख, रामहरी भोसले, विशाल गुंडरे, घुगे और चामे शामिल थे।

पुलिस की चेतावनी

पुलिस अधीक्षक अमोल तांबे ने चेतावनी देते कहा कि पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि महाराष्ट्र सरकार द्वारा प्रतिबंधित गुटखा या पान मसाला का व्यवसाय या सेवन करना कानूनन अपराध है। ऐसे अवैध कार्यों में लिप्त पाए जाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।


Created On :   14 Oct 2025 7:16 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story