- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- नागपुर
- /
- दिवाली पर आने से ज्यादा वापस जाना...
Nagpur News: दिवाली पर आने से ज्यादा वापस जाना होगा महंगा

Nagpur News दिवाली के कारण ट्रेनों से लेकर एसटी बसें फुल चल रही हैं। ऐसे में निजी बस चालकों ने चांदी काटना शुरू कर दिया है। निजी बसों के किराए 3 में चार गुना वृद्धि कर दी गई है। यानी नागपुर से पुणे के लिए जो 850 रुपए देना पड़ रहे हैं, दिवाली के एक दिन बाद यह बढ़कर ढाई हजार हो जाएगा।
इंदौर, भोपाल, औरंगाबाद, हैद्राबाद, नाशिक की टिकट दो हजार से ज्यादा में खरीदनी पड़ेगी। आम दिनों की तुलना में नागपुर-मुंबई एसी बस का किराया एक हजार से ज्यादा बताया जा रहा है। दिवाली के बाद यह किराया 3 हजार तक पहुंचना तय है। वर्तमान में पुणे का 800, औरंगाबाद का 850 रुपए, कोल्हापुर का 1200 रु. और शेगांव का 500 रु. किराया है। आगे किराया और बढ़ सकता है।
10% इजाफे का निर्णय रद्द : दिवाली में कुछ दिनों के लिए एसटी बसों की टिकट महंगी होने का डर सता रहा था, लेकिन इस बार एसटी महामंडल ने किराया वृद्धि का निर्णय रद्द कर यात्रियों को राहत दी है। यानी दिवाली में भी एसटी में सफर करने वाले यात्रियों को सामान्य किराये पर ही सफर का लाभ मिलेगा।
एसटी महामंडल दिवाली के 15 से 20 दिनों तक किराया में वृद्धि करता है। इस बार भी दिवाली से एक माह पहले मुख्यालय से 10 प्रतिशत किराया वृद्धि का आदेश आया था। किराया 10 प्रतिशत बढ़ने वाला था, यात्रियों की परेशानियों को देखते हुए इस निर्णय को रद्द करने की जानकारी अधिकारियों ने दी है।
Created On :   15 Oct 2025 12:01 PM IST