- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- नागपुर
- /
- विधानपरिषद चुनाव के पहले भाजपा...
विशेष आयोजन: विधानपरिषद चुनाव के पहले भाजपा नगरसेवकों को मुंबई में प्रशिक्षण, प्रशासन से समन्वय पर जोर

Nagpur News. भाजपा नगरसेवकों को संगठन की ओर से मुंबई में प्रशिक्षण की शुरुआत हो गई है। सोमवार को रामभाऊ म्हालगी प्रबोधनी भाईंदर में प्रशिक्षण वर्ग में नागपुर मनपा के भाजपा नगरसेवकों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। सोमवार व मंगलवार को यह प्रशिक्षण वर्ग होगा। उद्घाटन सत्र में राज्यमंत्री आशीष शेलार, रेखा महाजन, विधायक संजय उपाध्याय, भाजपा के नागपुर महानगर अध्यक्ष दयाशंकर तिवारी, उपमहापौर लीला हाथीबेड, पूर्व विप सदस्य अनिल सोले मंच पर उपस्थित थे। विधानपरिषद चुनाव के पहले नागपुर के नगरसेवकों के मुंबई में प्रशिक्षण कार्यक्रम को राजनीतिक कहा जा रहा है। दावा किया जा रहा है कि चुनाव में क्रास वोटिंग को रोकने के लिए यह विशेष आयोजन किया गया है।
यह भी पढ़े -भाजपा नेता किरिट सोमैया ने ब्लॉसम स्कूल के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत, ट्रस्टियों पर लगाए गंभीर आरोप
वहीं भाजपा की ओर से कहा जा रहा है कि यह प्रशिक्षण वर्ग पूर्व नियोजित है। पंडित दीनदयालय उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान-2026 के अंतर्गत प्रशिक्षिण दिया जा रहा है। वर्ग के उद्घाटन कार्यक्रम की प्रस्तावना सत्ता पक्ष नेता बाल्या बोरकर ने रखी। राज्यमंत्री शेलार ने कहा कि भाजपा ने संघर्ष से सफलता पायी है। प्रतिदिन फैलाये जा रहे झूठ से लड़ने के लिए प्रशिक्षण आवश्यक है। रामजन्मभूमि आंदोलन, जम्मू कश्मीर में धारा 370, गोवा मुक्ति संघर्ष, पश्चिम बंगाल में संगठन विस्तार के विषय पर जानकारी दी गई। सोशल मीडिया व एआई के प्रभावी उपयोग के विषय पर कौस्तुभ फलटनकर, केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं पर विधायक योगेश सागर , प्रशासन व नगरसेवक समन्वय के विषय पर दयाशंकर तिवारी ने मार्गदर्शन किया।
सीएम करेंगे मार्गदर्शन
मंगलवार को इस वर्ग को मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस मार्गदर्शन करेंगे। संगठन विस्तार विषय पर जानकारी देंगे। महाराष्ट्र महानगरपालिका अधिनियम 1949 व नगरसेवक की भूमिका विषय पर पूर्व मुख्य सचिव प्रवीण परदेशी, शहर व्यवस्थापन में नगरसेवक की भूमिका विषय पर केंद्रीय मंत्री मुरलीधर मोहोड, संगठन मूल विचार , दृष्टिकोण , इतिहास व विकास विषय पर विनय सहस्त्रबुद्धे, बजट का अध्ययन व वित्तीय नियोजन विषय पर पूर्व वित्तमंत्री सुधीर मुनगंटीवार एवं विचार परिवार विषय पर राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री शिवप्रकाश मार्गदर्शन करेंगे। संचालन मनीषा धावडे ने किया। आभार संदीप जाधव ने माना।
यह भी पढ़े -जिप अध्यक्ष का कार्यकाल समाप्त नेम प्लेट बढ़ा रही बंगले की शान, सुरक्षा में सिक्योरिटी गार्ड
शिवसेना के नगरसेवक भी हुए शामिल
खास बात यह भी है कि भाजपा के प्रशिक्षण वर्ग में शिवसेना शिंदे के नगरसेवक गणेश चर्लेवार व सूरज गोजे भी शामिल हुए। चर्लेवार, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ता है। भाजपा के कार्यकर्ता भी रहे हैं। गोजे मनोनित नगरसेवक चुने गए है। वे शिवसेना शिंदे के जिला प्रमुख भी हैं।
Created On :   15 Jun 2026 8:25 PM IST













