- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- नागपुर
- /
- चार दोस्तों का ड्रग्स तस्कर गिरोह...
शिकंजा: चार दोस्तों का ड्रग्स तस्कर गिरोह पुलिस के हत्थे चढ़ा, लाखों रुपए का ड्रग्स बरामद

Nagpur News. सोमवार के तड़के मादक पदार्थ विरोधी टीम ने नरहरी नगर में छापा मारा। चार दोस्तों के ड्रग्स तस्कर गिरोह को दबोच लिया गया है। उन्हें अजनी थाने के सुपुर्द किया गया है, जब्कि उनका एक साथी फरार है। प्रकरन दर्ज कर आरोपियों से लाखों का ड्रग्स, दो दोपहिया वाहन और चार मोबाइल जब्त किए गए हैं। गिरफ्तार आरोपियों में पियूश मारोतराव मलवंडे 30 वर्ष वास्तु रेसिडेंसी नरहरी नगर, राहुल संजय गोराडे 36 वर्ष गणेश नगर, आर्य श्यामकुमार गोरेले 23 वर्ष और मनीष सुनील दुर्वे 22 वर्ष रामबाग निवासी है। चारों दोस्त है और ड्रग्स तस्करी में लिप्त हैं। सोमवार के तड़के करीब पौने पांच बजे अपराध शाखा का मादक पदार्थ विरोधी दस्ता अजनी थाना क्षेत्र के नरहरी नगर में गश्त लगा रहा था। उस दौरान पियूश उसके निवासस्थान के सामने संदिग्ध स्थिति में उक्त आरोपियों के साथ पुलिस को दिखा।
यह भी पढ़े -जिप अध्यक्ष का कार्यकाल समाप्त नेम प्लेट बढ़ा रही बंगले की शान, सुरक्षा में सिक्योरिटी गार्ड
पूछताछ के दौरान टालमटोल जवाब देने से पुलिस के संदेह को बल मिला। उसके निवासस्थान पर छापा मारा गया। तलाशी के दौरान आरोपियों से पन्नी में रखा 65 ग्राम ड्रग्स पुलिस के हाथ लगा है। जिसकी कीमत 6 लाख 50 हजार रुपए बताई जा रही है। सख्ती बरतने से आरोपियों ने बताया कि फरार आराेपी प्रतिक किदर्ले के साथ मिलकर ड्रग्स की तस्करी करते हैं। जिससे आरोपियों से ड्रग्स के अलावा 2 दोपहिया वाहन और 4 मोबाइल ऐसे कुल 8 लाख 80 हजार रुपए का माल जब्त किया गया है। इस बीच सेामवार की दोपहर आरोपियों को अदालत में पेश कर पीसीआर में लिया गया है। फरार आरोपी की तलाश जारी है।
Created On :   15 Jun 2026 8:19 PM IST












