प्रवेश प्रतिबंधित: बारिश के अनुसार बफर क्षेत्र खोला जा सकता है, आज से बंद होंगी जंगल सफारी

बारिश के अनुसार बफर क्षेत्र खोला जा सकता है, आज से बंद होंगी जंगल सफारी
  • पेंच और आसपास की जंगल सफारी 15 जून से बंद कर दी जाएंगी
  • बारिश के अनुसार बफर क्षेत्र खोला जा सकता है

Nagpur News. पेंच और आसपास की जंगल सफारी 15 जून से बंद कर दी जाएंगी। इस साल 15 दिन पहले सफारियों को बंद करने का निर्णय लिया गया है। इससे 15 से 30 जून के बीच की सफारी बुकिंग रद्द की जाएगी। वन विभाग ने पेंच व्याघ्र, उमरेड-पवनी और करांडला सफारी 15 जून से बंद रखने के आदेश जारी किए हैं। अधिकारियों के अनुसार वन्यजीवों के प्रजनन काल के चलते यात्रा बंद कराना आवश्यक रहता है। मानसून में कच्ची सड़कों पर कीचड़ और नदियों-पुलों पर बहता पानी वाहन फंसने व असुरक्षित स्थिति पैदा कर देता है, इसलिए सुरक्षा के मद्देनजर प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।

रास्ते सुधारे जाएंगे

नागपुर जिले में उमरेड-कराडला अभयारण्य और पेंच व्याघ्र प्रकल्प पर्यटकों के प्रमुख स्थल हैं, जहां सर्दी व गर्मी के मौसम में रोज सैकड़ों सैलानी आते हैं। इस साल भी मार्च से इन स्थलों पर बड़ी संख्या में पर्यटक आए हैं और ऑनलाइन बुकिंग के जरिए देशभर से लोग यहां रुक-रुककर जंगल सफारी का आनंद ले रहे थे। मानसून के आगमन के साथ ही जंगल में मरम्मत कार्य और रास्तों की सुधार प्रक्रिया भी शुरू की जाएगी ताकि बाद में सुरक्षित रूप से सफर हो सके। वन विभाग ने कहा है कि बारिश के हालात के अनुसार बफर जोन की सफारी को समय-समय पर खोलने पर विचार किया जा सकता है।

Created On :   15 Jun 2026 6:06 PM IST

Tags

Next Story