यात्रियों को असुविधा!: बढ़ेगी परेशानी, नागपुर-इतवारी से जुड़ी कई ट्रेनें रद्द, 27 नवंबर से 17 दिसंबर तक होगा नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य

बढ़ेगी परेशानी, नागपुर-इतवारी से जुड़ी कई ट्रेनें रद्द, 27 नवंबर से 17 दिसंबर तक होगा नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य
  • झारसुगुड़ा पैसेंजर यार्ड में 27 नवंबर से 17 दिसंबर तक होगा नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य
  • एक दर्जन से अधिक नहीं, बल्कि कई दर्जन ट्रेनें रद्द
  • पुणे-हावड़ा आजाद हिंद एक्सप्रेस भी 2 घंटे देरी से चलेगी

डिजिटल डेस्क, नागपुर। रेलवे में लगातार जारी विकास कार्यों का असर आने वाले दिनों में यात्रियों की यात्रा पर पड़ने वाला है। दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल स्थित झारसुगुड़ा पैसेंजर यार्ड में नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य किया जाएगा। यह काम 27 नवंबर से 17 दिसंबर तक निर्धारित तिथियों में होगा। इसके चलते दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से नागपुर और इतवारी स्टेशनों से जुड़ी कई लंबी दूरी की ट्रेनें प्रभावित रहेंगी। जारी सूची के अनुसार, 30 से अधिक ट्रेनों के फेरे अलग-अलग तिथियों में रद्द रहेंगे, जबकि एक ट्रेन देरी से रवाना होगी। ऐसे में यात्रियों को यात्रा की योजना बनाने से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति की जानकारी लेना जरूरी होगा।

इन ट्रेनों के फेरे रहेंगे रद्द

टाटानगर-इतवारी और हावड़ा-पुणे मार्ग

  • - 18109/18110 टाटानगर–नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी–टाटानगर एक्सप्रेस: 29 नवंबर तथा 1 से 16 दिसंबर तक रद्द।
  • - 12222 हावड़ा–पुणे दुरंतो एक्सप्रेस: 26 नवंबर, 3 और 12 दिसंबर को रद्द।
  • - 12221 पुणे–हावड़ा दुरंतो एक्सप्रेस: 28 नवंबर, 5 और 14 दिसंबर को रद्द।
  • - 17007 चर्लपल्ली–दरभंगा एक्सप्रेस: 28 नवंबर तथा 5, 8 और 12 दिसंबर को रद्द।
  • - 17008 दरभंगा–चर्लपल्ली एक्सप्रेस: 1, 8, 11 और 15 दिसंबर को रद्द।
  • - 18113 टाटानगर–बिलासपुर एक्सप्रेस: 4, 5 तथा 7 से 15 दिसंबर तक रद्द।
  • - 18114 बिलासपुर–टाटानगर एक्सप्रेस: 5, 6 तथा 8 से 16 दिसंबर तक रद्द।

पुणे, सांतरागाछी और तिरुपति मार्ग

  • - 20822 सांतरागाछी–पुणे एक्सप्रेस: 5 और 12 दिसंबर को रद्द।
  • - 20821 पुणे–सांतरागाछी एक्सप्रेस: 7 और 14 दिसंबर को रद्द।
  • - 17433 तिरुपति–रक्सौल एक्सप्रेस: 7 और 14 दिसंबर को रद्द।
  • - 17434 रक्सौल–तिरुपति एक्सप्रेस: 10 और 17 दिसंबर को रद्द।
  • - 22846 हटिया–पुणे एक्सप्रेस: 7 और 11 दिसंबर को रद्द।
  • - 22845 पुणे–हटिया एक्सप्रेस: 9 और 13 दिसंबर को रद्द।
  • - 12261 पुणे–हावड़ा दुरंतो एक्सप्रेस: 8, 15, 16 और 17 दिसंबर को रद्द।

मालदा टाउन, सूरत और कामाख्या मार्ग

  • - 13425 मालदा टाउन–सूरत एक्सप्रेस: 5 और 12 दिसंबर को रद्द।
  • - 13426 सूरत–मालदा टाउन एक्सप्रेस: 7 और 14 दिसंबर को रद्द।
  • - 22512 कामाख्या–एलटीटी एक्सप्रेस: 5 और 12 दिसंबर को रद्द।
  • - 22511 एलटीटी–कामाख्या एक्सप्रेस: 8 और 15 दिसंबर को रद्द।

गया, शालीमार और एलटीटी मार्ग

  • - 22358 गया–एलटीटी एक्सप्रेस: 9 दिसंबर को रद्द।
  • - 22357 एलटीटी–गया एक्सप्रेस: 11 दिसंबर को रद्द।
  • - 12151 एलटीटी–शालीमार एक्सप्रेस: 9 और 10 दिसंबर को रद्द।
  • - 12152 शालीमार–एलटीटी एक्सप्रेस: 11 और 12 दिसंबर को रद्द।
  • - 12812 हटिया–एलटीटी एक्सप्रेस: 11 और 12 दिसंबर को रद्द।
  • - 12811 एलटीटी–हटिया एक्सप्रेस: 13 और 14 दिसंबर को रद्द।

हैदराबाद, पोरबंदर और ओखा मार्ग

  • - 17005 हैदराबाद–रक्सौल एक्सप्रेस: 10 दिसंबर को रद्द।
  • - 17006 रक्सौल–हैदराबाद एक्सप्रेस: 13 दिसंबर को रद्द।
  • - 12949 पोरबंदर–सांतरागाछी एक्सप्रेस: 11 दिसंबर को रद्द।
  • - 12950 सांतरागाछी–पोरबंदर एक्सप्रेस: 13 दिसंबर को रद्द।
  • - 22905 ओखा–शालीमार एक्सप्रेस: 13 दिसंबर को रद्द।
  • - 22906 शालीमार–ओखा एक्सप्रेस: 15 दिसंबर को रद्द।

अन्य प्रमुख ट्रेनें

  • - 12101 एलटीटी–शालीमार एक्सप्रेस: 14 दिसंबर को रद्द।
  • - 12102 शालीमार–एलटीटी एक्सप्रेस: 16 दिसंबर को रद्द।
  • - 20971 उदयपुर–शालीमार एक्सप्रेस: 12 दिसंबर को रद्द।
  • - 12834 हावड़ा–अहमदाबाद एक्सप्रेस: 14 दिसंबर को रद्द।
  • - 12833 अहमदाबाद–हावड़ा एक्सप्रेस: 17 दिसंबर को रद्द।
  • - 12767 नांदेड़–सांतरागाछी एक्सप्रेस: 14 दिसंबर को रद्द।
  • - 12768 सांतरागाछी–नांदेड़ एक्सप्रेस: 16 दिसंबर को रद्द।

पुणे-हावड़ा आजाद हिंद एक्सप्रेस 2 घंटे देरी से चलेगी

नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के चलते 12129 पुणे–हावड़ा आजाद हिंद एक्सप्रेस 14 दिसंबर को पुणे से निर्धारित समय से 2 घंटे देरी से रवाना होगी। रेलवे यात्रियों को सलाह दी जाती है कि यात्रा पर निकलने से पहले संबंधित ट्रेन की तारीख और परिचालन स्थिति की पुष्टि कर लें, ताकि स्टेशन पहुंचने के बाद अनावश्यक परेशानी से बचा जा सके।

Created On :  

Tags

Next Story