गोरेवाड़ा पहुंचे राज्यपाल: राज्यपाल ने किया गोरेवाड़ा , वन्यजीव अनुसंधान, प्रशिक्षण केंद्र का निरीक्षण

राज्यपाल ने किया गोरेवाड़ा , वन्यजीव अनुसंधान, प्रशिक्षण केंद्र का निरीक्षण
जीव-जंतुओं का किया जाता है इलाज

डिजिटल डेस्क, नागपुर। महाराष्ट्र के राज्यपाल रमेश बैस ने महाराष्ट्र पशु एवं मत्स्य विज्ञान विश्वविद्यालय और महाराष्ट्र वन विकास निगम की ओर से गोरेवाड़ा में चलाए जा रहे वन्यजीव अनुसंधान और प्रशिक्षण केंद्र का दौरा किया। इस दौरे के दौरान राज्यपाल ने बाघ और तेंदुओं को देखने के साथ-साथ प्रयोगशाला और अस्पताल का निरीक्षण किया। इस दौरान राज्यपाल की सचिव श्वेता सिंघल, उप सचिव रवीन्द्र धुर्जड़, महाराष्ट्र पशु एवं मत्स्य विज्ञान विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. नितीन पाटील, माफसू के संस्थापक शिरीष उपाध्याय आदि उपस्थित थे।

32 तेंदुए, 34 बाघ हैं : इस केंद्र के माध्यम से मानव वन्यजीव संघर्ष में फंसे वन्यजीव, अनाथ और घायल जानवरों का इलाज और पुनर्वसन किया जाता है। यह महाराष्ट्र का एकमात्र ऐसा केंद्र है। इस केंद्र में 32 तेंदुए और 24 बाघ हैं, जबकि कई अलग-अलग प्रकार के जीव-जंतुओं का इलाज यहां किया जाता है। वन्यजीवों की सुरक्षा, उनका उपचार, उपचार के बाद उनका पुनर्वास, जंगली जानवरों को होने वाली विभिन्न बीमारियों पर शोध करने के साथ-साथ लोगों में वन्यजीवों के प्रति सहानुभूति पैदा करने के लिए इस केंद्र के माध्यम से जन जागरूकता पैदा की जाती है। राज्यपाल रमेश बैस ने वन्य जीव अनुसंधान एवं प्रशिक्षण के कार्यों की सराहना की।

Created On :   14 Dec 2023 10:19 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story