Nagpur News: ब्लैकमेलर भागचंदानी सहित तीन के खिलाफ प्रकरण दर्ज

Nagpur News छेड़छाड़ के झूठे मामले में फंसाने की धमकी देकर कॉन्ट्रैक्टर से फिरौती मांगी गई है। इस वारदात को कुख्यात ब्लैकमेलर प्रमोद भागचंदानी और उसके दो साथियों ने अंजाम दिया है। बुधवार को पांचपावली पुलिस थाने में आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया
आरोपी ब्लैकमेलर प्रमोद परेश भागचंदानी (निवासी: पार्वती टावर, इंदोरा) और उसके साथी कैलास बोमले तथा शेखर पाटिल हैं। घटना 24 से 30 सितंबर 2026 के बीच की है। प्रमोद और शिकायतकर्ता सिविल कॉन्ट्रैक्टर संतोषकुमार सिंह एक ही अपार्टमेंट में रहते हैं। आरोपियों ने संतोष को उसके अपार्टमेंट के बेसमेंट में घेर लिया और धमकी दी कि उसके खिलाफ पहले से दो आपराधिक मामले दर्ज हैं; यदि उसने दो लाख रुपये की फिरौती नहीं दी, तो वे प्रमोद की पत्नी से छेड़छाड़ का तीसरा झूठा मामला भी दर्ज करा देंगे।
यह भी पढ़े -भाजपा-कांग्रेस के बीच मध्यरात्रि तक कांटे की टक्कर, पहले राऊंड में कांग्रेस के वंजारी आगे
बार-बार मिल रही धमकियों से त्रस्त होकर संतोष ने आरोपियों को डेढ़ लाख रुपये दे दिए। इसके बाद आरोपियों ने गुरुनानक जयंती के दौरान 1 लाख रुपये और देने को कहा था। अब सिलसिलेवार तरीके से प्रमोद और उसके साथियों की पोल खुलने के बाद संतोष ने भी अपने साथ हुई घटना की शिकायत दर्ज कराई, जिसके आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है। प्रमोद फिलहाल जेल में है। उसके खिलाफ ब्लैकमेलिंग का यह सातवां मामला है। पुलिस बारी-बारी से सभी मामलों में आरोपियों को गिरफ्तार करने की प्रक्रिया में है। मामले की जांच जारी है।
यह भी पढ़े -वाठोडा के सुपर स्पेशलिटी अस्पताल के लिए अभी करना होगा एक साल इंतजार, मार्च 2026 तक पूरा करने का था लक्ष्य
Created On :  

