Nagpur News: सागवान लकड़ी चोर ने वनकर्मी पर कुल्हाड़ी से किया जानलेवा हमला
Nagpur Mansar News मनसर वन बिट के अंतर्गत सत्रापुर क्षेत्र में सागवान की अवैध कटाई और लकड़ी चोरी की सूचना पर कार्रवाई करने पहुंचे वन विभाग के कर्मचारी एकनाथ भोयर पर आरोपी ने कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला कर दिया। अचानक हुए हमले में भोयर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, वन विभाग के कर्मचारी सागवान की अवैध कटाई और लकड़ी के अवैध परिवहन की जांच करने पहुंचे थे। इसी दौरान बोरडा निवासी प्रकाश परतेती ने एकनाथ भोयर पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। हमले में वनकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए।
यह भी पढ़े -डॉ. गिरीश चरडे ने राष्ट्रीय बालरोग अकादमी के चुनाव में दर्ज की शानदार जीत, डॉ बोधनकर ने दी बधाई
घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग के अधिकारियों के साथ पारशिवनी पुलिस को भी जानकारी दी गई। इसके बाद थाना प्रभारी किशोर शेरकी, पीएसआई विशाल डोनेकर, हरीश यंगलवार, संदीप नागोसे, पृथ्वीराज चौहान सहित अन्य पुलिसकर्मियों ने मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी प्रकाश परतेती को घटना के एक घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। मामले की आगे की जांच पारशिवनी पुलिस कर रही है।
Created On :  



