Nagpur News: ग्राहकों से वसूले पैसे खुद हजम कर गया दवा कंपनी का कर्मचारी

ग्राहकों से वसूले पैसे खुद हजम कर गया दवा कंपनी का कर्मचारी
  • ग्राहकों से वसूली गई रकम कंपनी के खाते में जमा नहीं की
  • 7.80 लाख रुपये का घोटाला, आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज
  • दो साल तक चलता रहा गबन का सिलसिला, गिरफ्तारी बाकी

Nagpur News दवा कंपनी में काम करने वाले कर्मचारी ने ही ग्राहकों से वसूली गई रकम कंपनी के खाते में जमा करने के बजाय खुद हड़प ली। मामले में कोराड़ी पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। फिलहाल आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

विद्या नगर निवासी निशांत बारेठिया की निंबा हेल्थ केअर नाम से दवा कंपनी है। इसी कंपनी में बस्ती का ही निवासी तेजस भोयर काम करता था। उसकी जिम्मेदारी कंपनी के ग्राहकों से बकाया रकम वसूलने की थी।

आरोप है कि 1 दिसंबर 2024 से 6 अक्टूबर 2026 के बीच तेजस ने ग्राहकों से उधारी की रकम तो वसूल की, लेकिन उसे कंपनी के खाते में जमा करने के बजाय खुद ही हड़प लिया। निशांत ने जब कुछ ग्राहकों से संपर्क कर बकाया रकम के बारे में पूछताछ की, तब तेजस की करतूत सामने आई।

जांच में सामने आया कि आरोपी ने कुल 7 लाख 80 हजार रुपये का गबन किया है। इसे लेकर दोनों पक्षों के बीच आरोप-प्रत्यारोप हुए और मामला पुलिस तक पहुंचा। जांच-पड़ताल में आरोपों की पुष्टि होने के बाद बुधवार को कोराड़ी पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया। फिलहाल पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

Created On :  

Tags

Next Story