Nagpur News: नागपुर जा रही सवारी बस पलटी, चालक की मौत, अन्य घायल
Nagpur News नागपुर जिले की पारशिवनी तहसील के अंतर्गत कन्हान थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय महामार्ग क्रमांक 44 पर बुधवार तड़के भीषण सड़क हादसा हो गया। जबलपुर से नागपुर की ओर जा रही एक सवारी बस अनियंत्रित होकर निर्माणाधीन पुल के लिए खोदे गए करीब 6 फीट गहरे गड्ढे में जा गिरी। इस दुर्घटना में बस चालक सुनील यादव की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि कई यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, बस क्रमांक MH27-8X 6521 जबलपुर से नागपुर की ओर जा रही थी। बुधवार सुबह करीब 4 से 5 बजे के बीच डुमरी के पास पुल निर्माण का कार्य चल रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार के कारण चालक सुनील यादव बस पर से नियंत्रण खो बैठा। इसके चलते बस निर्माण कार्य के लिए खोदे गए करीब 6 फीट गहरे गड्ढे में गिरकर पलट गई।
यह भी पढ़े -सप्ताहभर में 33% महंगे हुए अंडे, चिल्लर में 8 रुपये का है एक, सप्ताहभर पहले था 6 रुपये भाव
हादसे की सूचना मिलते ही कन्हान पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। दुर्घटना में बस चालक की मौत हो गई, जबकि कई यात्री घायल हुए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
यह भी पढ़े -डॉ. गिरीश चरडे ने राष्ट्रीय बालरोग अकादमी के चुनाव में दर्ज की शानदार जीत, डॉ बोधनकर ने दी बधाई
Created On :  


