- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- नागपुर
- /
- पिछले 8 साल का टूटा रिकार्ड, चुभ...
पारा 45.4OC: पिछले 8 साल का टूटा रिकार्ड, चुभ रही धूप और पड़ रहे गर्म हवा के थपेड़े, घरों से बाहर निकलने में होने लगी परेशानी

Nagpur News. मध्य भारत के आस-पास ऊपरी हवा में प्रति चक्रवात बनने से नागपुर समेत पूरा विदर्भ आग उगल रहा है। सोमवार को धूप बहुत तेज महसूस हुई। तो रविवार को अधिकतम तापमान 45.4 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 24.8 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर-पश्चिम से लगातार शुष्क हवा आ रही है, जिसके चलते वातावरण में गर्माहट बनी हुई है। पश्चिम-विक्षोभ कमजोर पड़ने से पारा चढ़ा हुआ है। तेज धूप से त्वचा को चटके लग रहे हैं। दोपहर में घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। सोमवार को आसमान साफ रहने और तेज धूप खिलने की संभावना है। 28 अप्रैल तक गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है।
29 से नरम पड़ेंगे तेवर
मौसम वैज्ञानिक डा. प्रवीणकुमार ने बताया कि एक द्रोणिका बन रही है, जो विदर्भ के ऊपर से गुजरेगी। इस कारण 29 अप्रैल से तापमान में कमी आएगी, गर्मी से राहत मिलेगी। गरज-चमक के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। 29 व 30 ऐसे दो दिन तक यह राहत बनी रहेगी। 1 मई से तापमान चढ़ेगा, इसके बाद गर्मी फिर सताएगी।
लू लगने का खतरा बढ़ा
नागपुर समेत विदर्भ के कई जिलों में उष्ण लहर चल रही है। नागपुर में उष्ण लहर का यलो अलर्ट है। मौसम विभाग ने धूप में निकलने से बचने की सलाह दी है। गर्मी के कारण ज्यादा से ज्यादा पानी पीने, घर से बाहर निकलने पर सन गॉगल लगाने और सिर सूती कपड़े से ढंकने को कहा है। बच्चे, बुजुर्ग व गर्भवती महिलाओं को विशेष सावधानी बरतने को कहा है। धूप के चलते लू लगने का खतरा बढ़ गया है।
Created On :   27 April 2026 5:50 PM IST












