- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- नागपुर
- /
- कैफे की आड़ में चल रहा था हुक्का...
Nagpur News: कैफे की आड़ में चल रहा था हुक्का पार्लर, पुलिस ने छापा मारकर आरोपियों को पकड़ा

Nagpur News शहर पुलिस के ऑपरेशन थंडर अभियान के तहत अंबाझरी इलाके में एक अवैध हुक्का पार्लर पर छापा मारकर कार्रवाई की। अंबाझरी रोड स्थित जिंजीस कैफे में तंबाकूयुक्त हुक्का परोसा जा रहा है। कार्रवाई के दौरान कैफे मालिक आरोपी निखिल गावंडे (22) को ग्राहकों को हुक्का उपलब्ध कराते हुए रंगेहाथ पकड़ा गया। पुलिस ने मौके से हुक्का पॉट, विभिन्न फ्लेवर तंबाकू और अन्य सामग्री सहित करीब 10,770 रुपए का माल जब्त किया। आरोपी के खिलाफ सिगरेट और अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम 2003 व अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस िनरीक्षक विनोद गोडबोले के नेतृत्च में की गई।
तेज आवाज में डीजे बजाना महंगा पड़ा, साउंड बॉक्स जब्त : वाठोडा थाना क्षेत्र में देर रात तेज आवाज में डीजे बजाना एक युवक को महंगा पड़ गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर करीब 80 हजार के साउंड बॉक्स जब्त कर लिए। सोमवार की रात करीब 10.21 बजे पुलिस को सूचना मिली कि, श्रावण नगर खंडावणे टाउन के पास एक घर के बाहर तेज आवाज में डीजे बजाया जा रहा है, जिससे आस-पास के लोगों को भारी परेशानी हो रही है।
बीट मार्शल चंद्रकांत निंबार्थे मौके पर पहुंचे। वहां आरोपी सचिन वर्मा (23) बिना किसी अनुमति के सार्वजनिक स्थान पर दो बड़े साउंड बॉक्स के जरिए तेज आवाज में डीजे चला रहा था। पुलिस ने समझाने के बावजूद उसने नियमों का पालन नहीं किया, तब पुलिस ने मामला दर्ज किया।
यह भी पढ़े -खापरखेड़ा-पारस और चंद्रपुर पावर प्लांट को ई-मेल से बम की धमकी, जांच में कुछ नहीं मिला, कोराडी पावर प्लांट में भी किया सर्च
Created On :   18 March 2026 2:40 PM IST














