- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- नागपुर
- /
- दुष्कर्म मामले में फरार कुख्यात...
Nagpur News: दुष्कर्म मामले में फरार कुख्यात राजा गौस को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Nagpur News नागपुर पुलिस की क्राइम ब्रांच की यूनिट-5 ने मानकापुर थाने में दर्ज दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहे कुख्यात अपराधी सैयद राजा गौस अली को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी कलमना स्थित म्हाडा कॉलोनी के एक क्वार्टर में छिपा हुआ था।
पुलिस ने घेराबंदी कर उसे दबोचा और मानकापुर पुलिस के हवाले कर दिया। फरवरी 2026 में एक महिला ने राजा गौस के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। आरोप है कि, पैरोल पर बाहर आने के बाद उसने पीड़िता को नशीला पदार्थ पिलाकर बंदूक की नोक पर दुष्कर्म किया और उसके बेटे को जान से मारने की धमकी दी। वारदात के बाद से वह दो सप्ताह से फरार था।
यह भी पढ़े -खापरखेड़ा-पारस और चंद्रपुर पावर प्लांट को ई-मेल से बम की धमकी, जांच में कुछ नहीं मिला, कोराडी पावर प्लांट में भी किया सर्च
पुलिस को दी थी चुनौती : पुलिस को दी थी खुली चुनौती जेल ब्रेक कांड से चर्चा में आए राजा गौस ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर पुणे के गैंगस्टर गजा मारणे के साथ एक रील साझा की थी। इसमें खुद को ‘नागपुर का किंग’ बताते हुए उसने पुलिस को खुली चुनौती दी थी। पुलिस अब उन लोगों की भी जांच कर रही है जिन्होंने फरारी के दौरान उसे पनाह दी थी। उस पर हफ्ता वसूली और अपहरण जैसे कई गंभीर मामले दर्ज हैं।
यह भी पढ़े -श्रीकांत शिंदे ने कहा - सीएसएमटी तक सभी लोकल ट्रेनों में हो 15 कोच, हर स्टेशन पर लगे मराठी साहित्य के स्टॉल
Created On :   18 March 2026 2:08 PM IST













