- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- नागपुर
- /
- मेडिकल में एलईसी का निरीक्षण, सीटों...
Nagpur News: मेडिकल में एलईसी का निरीक्षण, सीटों की मान्यता पर होगा फैसला

Nagpur News शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय व अस्पताल के लिए मंगलवार का दिन अहम रहा। कॉलेज परिसर में महाराष्ट्र आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय (एमयूएचएस) नाशिक की स्थानीय जांच समिति (एलईसी) की टीम पहुंची। टीम एमबीबीएस की सीटों की मान्यता देने से पहले जांच करने आयी थी। टीम ने वर्तमान व्यवस्था का प्रत्यक्ष निरीक्षण किया। हर विभाग की बारीकी से जांच की। इस रिपोर्ट के आधार पर एमयूएचएस द्वारा एनएमसी से सीटें बढ़ाने की सिफारिश की जाती है।
यह भी पढ़े -खापरखेड़ा-पारस और चंद्रपुर पावर प्लांट को ई-मेल से बम की धमकी, जांच में कुछ नहीं मिला, कोराडी पावर प्लांट में भी किया सर्च
सभी विभागों का किया क्रमवार दौरा : निरीक्षण की शुरुआत अधिष्ठाता कार्यालय में बैठक से हुई। जहां समिति ने विभाग प्रमुखों और अधिकारियों के साथ चर्चा कर व्यवस्थाओं की जानकारी ली। पश्चात नेशनल मेडिकल काउंसिल (एनएमसी) के मानकों के अनुसार प्राध्यापकों की नियुक्ति, संसाधनों और बुनियादी सुविधाओं का आकलन किया। टीम ने एमबीबीएस पाठ्यक्रम से जुड़े सभी विभागों का क्रमवार दौरा किया। इस दौरान ओपीडी, ऑपरेशन थियेटर, जांच और निदान व्यवस्था के साथ रजिस्ट्री कार्यालय का भी निरीक्षण किया।
मानकों के आधार पर किया निरीक्षण : निरीक्षण सुबह से शुरू होकर शाम तक चला। सूत्रों के अनुसार समिति ने समग्र व्यवस्थाओं पर संतोष जताया। हालांकि कुछ विभागों मंे कमियां भी सामने आईं। इन कमियों को दूर करने के लिए मेडिकल प्रशासन ने नए निर्माण कार्यों और सुधार योजनाओं की जानकारी दी। कॉलेज में छात्रावास की पर्याप्त व्यवस्था है। छात्राओं के लिए नया हॉस्टल भी तैयार हो चुका है। अब स्थानीय जांच समिति अपनी रिपोर्ट एमयूएचएस को सौंपेगी। यह रिपोर्ट एनएमसी को भेजी जाएगा। इस रिपोर्ट के आधार पर अगले सत्र के लिए एमबीबीएस सीटों की मान्यता तय होगी। वर्तमान में मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस की 250 सीटें उपलब्ध हैं।
यह भी पढ़े -प्रधानमंत्री मोदी से मिले उपमुख्यमंत्री शिंदे, दोनों नेताओं के बीच महाराष्ट्र की राजनीति सहित कई अहम मुद्दों पर हुई चर्चा - राहुल पर साधा निशाना
Created On :   18 March 2026 1:21 PM IST












