Nagpur News: वॉकेबल स्ट्रीट पर असामाजिक गतिविधियों पर रोक नहीं लगी तो संबंधित पीआई होंगे जिम्मेदार

वॉकेबल स्ट्रीट पर असामाजिक गतिविधियों पर रोक नहीं लगी तो संबंधित पीआई होंगे जिम्मेदार
विकास ठाकरे की मांग पर मुख्यमंत्री की घोषणा

Nagpur News विधायक विकास ठाकरे ने विधानसभा में नागपुर मनपा के विवादित ‘वॉकेबल स्ट्रीट' प्रोजेक्ट का पर्दाफाश करते हुए करीब 20 करोड़ रुपये के सरकारी पैसे की बर्बादी और इस प्रोजेक्ट से पैदा हुई गंभीर कानून-व्यवस्था की स्थिति को उजागर किया।

ठाकरे ने कहा कि अभ्यंकर नगर चौक से बजाज नगर चौक होते हुए काचीपुरा चौक तक के रास्ते पर ‘वॉकेबल स्ट्रीट' प्रोजेक्ट अब लोगों की भाषा में ‘ड्रग्स स्ट्रीट' के नाम से जाना जाने लगा है और यहां खुलेआम शराब पीना, ड्रग्स लेना और दूसरी असामाजिक गतिविधियां चल रही हैं। इस पर जवाब देते हुए मुख्यमंत्री और गृह मंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कड़ा रुख अपनाते हुए घोषणा की कि अगर इस इलाके में कोई भी असामाजिक गतिविधियां होती है तो संबंधित पुलिस निरीक्षक सीधे तौर पर जिम्मेदार होगा। साथ ही, इस इलाके में असामाजिक गतिविधियों को रोकने के लिए तुरंत एक विशेष अभियान शुरू किया जाएगा।

इन मुद्दों पर भी खींचा ध्यान

1. पांच साल बाद भी, अंबाझरी पार्क में बनने वाला डॉ. बाबासाहेब अांबेडकर स्मारक अभी भी सिर्फ कागजों पर है।

2. हाल में बने बुटीबोरी और अमरावती रोड फ्लाईओवर की खामियों को उजागर कर संबंधित अधिकारियों और ठेकेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

3. मोंटे कार्लो लिमिटेड द्वारा ज़बरदस्ती स्मार्ट मीटर लगाना, जबकि मंत्री और एमएसईडीसीएल ने बार-बार साफ़ किया था कि प्रीपेड बिजली प्रणाली के लिए स्मार्ट मीटर घरेलू ग्राहकों के लिए नहीं हैं।


Created On :   18 March 2026 1:48 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story