- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- नागपुर
- /
- पुलिस को 76 लाख की धोखाधड़ी मामले...
Nagpur News: पुलिस को 76 लाख की धोखाधड़ी मामले में मिली बड़ी सफलता - एक धराया, मुंबई से जुड़े तार

- फिरौती विरोधी पथक की कार्रवाई
- 76 लाख की धोखाधड़ी मामले में बड़ी सफलता
- आरोपी एक वर्ष से फरार था
Nagpur News. पुलिस की क्राइम ब्रांच के फिरौती विरोधी पथक ने 76 लाख की धोखाधड़ी मामले में बड़ी सफलता हासिल की है। मामला प्रसिद्ध स्कूल पुस्तक निर्माण कंपनी BCI बुक्स कार्पोरेशन ऑफ इंडिया से जुड़ा है। जिसमें लाखों की धोखाधड़ी कर लगातार फरार चल रहा आरोपी चिराग डे आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ गया है। पालघर जिले के नालासोपारा से मामले के तार जुड़े हैं।
पुलिस टीम ने तकनीकी जांच के माध्यम से फरार आरोपी को गिरफ्तार करने सफलता हासिल की। माना जा रहा है कि इसके बाद अब महाराष्ट्र राज्य में स्कूल की किताबें खरीदकर पुस्तक प्रकाशन कंपनियों से धोखाधड़ी करनेवाले बड़े रैकेट का पर्दाफाश हो सकता है। जो मुंबई में सक्रीय है। इस रैकेट से जुड़े कई आरोपियों की तलाश मुंबई और उसके उपनगरों में जारी है।
उपरोक्त कार्रवाई अपर पुलिस आयुक्त वसंत परदेशी और उपायुक्त राहुल माकणीकर, सहायक पुलीस आयुक्त अभिजीत पाटील के मार्गदर्शन में अंजाम तक पहुंचाई गई। नागपुर की टीम के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक रवींद्र नाईकवाड, एएसआई परमेश्वर कडू, पुलिसकर्मी चेतन जाधव, सुधीर सौंदरकर, प्रफुल्ल पारधी ने सफलता हासिल की। बताया जा रहा है कि आरोपी एक वर्ष से फरार था।
Created On :   16 July 2025 6:02 PM IST