- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- नागपुर
- /
- काव्यसंग्रह दर्पण आधा चेहरा का...
नागपुर: काव्यसंग्रह दर्पण आधा चेहरा का विमोचन, नितीन गडकरी ने की सराहना

By - Tejinder Singh |1 Oct 2023 2:51 PM GMT
- दर्पण आधा चेहरा का विमोचन
- नितीन गडकरी ने की सराहना
डिजिटल डेस्क, नागपुर। कवि और शिक्षक आरिफ काजी का काव्यसंग्रह दर्पण आधा चेहरा का विमोचन केन्द्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी के हाथों हुआ। आरिफ की गजलों का यह पहला संस्करण है। जिसमें एक से बढ़कर एक रचनाएं शुमार है। एडवोकेट अमानी कुरैशी ने बताया कि 80 के दशक में आरिफ ने कविताएं गीत और गजल लिखना प्रारंभ किया। कई कव्वालों ने उनके लिखे शेर और ग़ज़लों को अवाज दी है। आरिफ जोश रंगमंच के बेहतरीन कलाकार हैं। पुणें में आकाशवाणी और दूरदर्शन पर उनके कई कार्यक्रम प्रसारित हुए।
आरिफ काजी की शायरी में बदलता वक्त, उत्सव और आत्मविश्वास है। इस अवसर पर डॉ अनिस बेग, किशोर उकेकर, त्रिरत्न नागदेवे मौजूद थे।
Created On :   1 Oct 2023 2:51 PM GMT
Next Story